CWC Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउस कॉर्पोरेशन (CWC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cewacor.nic.in पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या CWC/I- Manpower/DR /Rectt/2026/01 के तहत असिस्टेंट मैनेजर (जनरल/ टेक्निकल/ फाइनेंस/इंजीनरिंग) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (जनरल/टेक्निकल) के कुल 327 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्याल से बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
सीडब्ल्यूसी असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 15 नवंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
CWC Recruitment 2026 Apply Online
सेंट्रल वेयरहाउस कॉर्पोरेशन मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के कुल 327 पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशिय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
Related Stories
|
सेंट्रल वेयरहाउस कॉर्पोरेशन मैनेजर और एग्जीक्यूटिव ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक
|
CWC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
सीडब्ल्यूसी में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के सलेक्शन में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू (केवल मैनेजर पदों के लिए) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
सेंट्रल वेयरहाउस कॉर्पोरेशन (CWC)
|
|
मंत्रालय का नाम
|
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
|
|
पद का नाम
|
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल/ टेक्निकल/ फाइनेंस/इंजीनरिंग) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (जनरल/टेक्निकल)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
CWC/I- Manpower/DR /Rectt/2026/01
|
|
रिक्त पद
|
327
|
|
नोटिफिकेशन
|
जारी
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
17 अक्टूबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
15 नवंबर 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
cewacor.nic.in
|
CWC Recruitment 2026 Qualification
सेंट्रल वेयरहाउस कॉर्पोरेशन असिस्टेंट मैनेजर (जनरल/ टेक्निकल/ फाइनेंस/ इंजीनरिंग) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (जनरल/टेक्निकल) के कुल 327 पदों के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता विश्विद्यालय से संबंधित विषय में बीई/बीटेक/ बीकॉम/बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। 15 नवंबर 2026 के अनुसार, आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइड 500 से 1,350 रुपये के बीच है।
CWC Recruitment 2026 Application Form कैसे भरें?
सीडब्ल्यूसी में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सीडब्ल्यूसी की ऑफिशियल वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें।
-
अब CWC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
Apply बटन पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
