RRB NTPC UG Recruitment 2026: हाथ से न जाने दें यह सुनहरा मौका! कल है RRB NTPC के 1688 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट

Last Updated: Nov 12, 2026, 12:43 IST

RRB NTPC UG Recruitment 2026: आरआरबी ने 15 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या सीईएन 07/2026 के तहत एनटीपीसी यूजी के कुल 1688 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 को 12.00 बजे से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB NTPC UG Recruitment 2026
RRB NTPC UG Recruitment 2026

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या सीईएन 07/2026 के तहत नॉन पापुलर टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट (UG) के कुल 1688 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेंस क्लर्क के रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होना अनिवार्य है। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल यानी 13 नवंबर 2026 को इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB NTPC UG Recruitment Apply Online

रेलवे में अंडरग्रेजुएट के कुल 1688 पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशिय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। पदों पर सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अनुमानित सैलरी लेवल 2 और लेवल 3 (7वें सीपीसी) के तहत दी जाएगी। 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

RRB NTPC UG Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1),  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB

विभाग का नाम 

रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार 

पद का नाम 

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेंस क्लर्क  

विज्ञापन संख्या 

सीईएन 07/2026

रिक्त पद 

1688 

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

15 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

13 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in 

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

रेलवे में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेंस क्लर्क के कुल 1688 पदों के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। 01 जनवरी 2027 के अनुसार, न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइड 250 से 500 रुपये के बीच है। 

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Application Process

रेलवे में एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

  • अब RRB NTPC UG Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply बटन पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 12, 2026, 12:43 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News