Delhi Govt Free Coaching 2026: दिल्ली सरकार ने Government & Government-Aided विद्यालयों के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों को देश के सबसे प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE (Joint Entrance Examination) और NEET (National Eligibility-cum-Entrance Test) की तैयारी कराने के लिए 1 साल की मुफ्त कोचिंग को प्रदान करने की घोषणा की गई है।
शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों को इस फ्री कोंचिग के बारे में काफी जानकारियां दी गई है। साथ ही, उन नोटिस में एलिजिबल छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है। DoE ने यह योजना Dakshana Foundation की स्कॉलरशिप के तहत संचालित की जाएगी। इसमें चुनें छात्रों को न केवल मुफ्त कोचिंग मिलेगी, बल्कि उनके रहने और भोजन की भी सुविधा भी पूरी तरह फ्री होगी।
Free JEE NEET Residential Coaching - यहां क्लिक करें
यह फ्री कोंचिग 12वीं के विज्ञान के उन छात्रों के लिए खुली है, जो वर्तमान में सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित हैं, जिनका अकादमिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट है।
Related Stories
Delhi Govt Free Coaching 2026 से जुड़ी डेट्स और डिटेल्स
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
योजना का नाम
|
दिल्ली सरकार मुफ्त जेईई-नीट आवासीय कोचिंग स्कॉलरशिप
|
|
एलिजिबिलिटी
|
दिल्ली के सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूलों के 12वीं (Science Stream) के छात्र
|
|
सहयोगी संस्था
|
Dakshana Foundation
|
|
चुनने की प्रक्रिया
|
जॉइंट दक्षिणा सेलेक्शन टेस्ट (JSDT 2027)
|
|
चुनने एग्जाम की डेट
|
दिसंबर 2026
|
|
कोचिंग स्थल
|
Dakshana Valley, काडूस, पुणे
|
|
सुविधाएं
|
100% फ्री कोचिंग, हॉस्टल (रहना) और भोजन
|
चयन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन नियम
इस मुफ्त आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को एक पारदर्शी सेलेक्शन एग्जाम से गुजरना होगा:
- JSDT एग्जाम के माध्यम से चयन: छात्रों का चयन Joint Dakshana Selection Test (JSDT 2027) के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2026 में होना निर्धारित है।
- स्कूल लेवल पर रजिस्ट्रेशन: एलिजिबल छात्रों का रजिस्ट्रेशन उनके संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य या विज्ञान विभाग समन्वयक (Science Coordinator) के माध्यम से किया जाएगा।
- पुणे कैंपस में पढ़ाई: चयनित मेधावी छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित 'दक्षिणा वैली' कैंपस में 1 साल का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
