(OUT) दिल्ली EWS एडमिशन 2026: दूसरी कंप्यूटर लॉटरी लिस्ट जारी, edudel.nic.in जानें कैसे करें चेक

Delhi EWS Admission Result 2026: दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दूसरी कम्प्यूटरीकृत लॉटरी जारी कर दी गई है। इसके बाद, शिक्षा विभाग आज प्रत्येक प्रवेश स्तर की कक्षा और श्रेणियों के लिए मेरिट सूची जारी करेगा।

Jul 10, 2026, 10:52 IST

Delhi EWS 2nd Draw Result 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय (DoE), द्वारा ईडब्ल्यूएस (EWS), डीजी (DG), और सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) कैटेगरी के लिए दूसरा कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ यानी Second Computerised Lottery Draw के रिजल्ट जारी हो गया है। साथ ही, छात्रों के लिए यह मेरिट लिस्ट बस कुछ ही देर में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई । इसी के साथ छात्रों के अलॉटेड स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

यह दूसरी लिस्ट उन सभी सीटों को भरने के लिए निकाली जा रही है, जो पहले राउंड के एडमिशन के बाद या तो खाली रह गई थीं, या फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में किसी गड़बड़ी के कारण ड्रॉप कर दी गई थी।  

DoE द्वारा EWS, DG और CWSN कैटेगरी के लिए जारी किया गया नोटिस - यहां पढ़े

सेकंड राउंड के रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया क्या है? 

DoE द्वारा EWS, DG और CWSN कैटेगरी के सेकंड राउंड के रिजल्ट जारी होने के बाद पेरेंट्स नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके बच्चे के अलॉटमेंट स्टेटस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmissions.delhi.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे ‘EWS/DG/CWSN Admission Result 2026-27’ या ‘Result’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर, छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।  

स्टेप 4: सभी लॉगिन डिटेल्स को भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। 

स्टेप 5: फिर, स्क्रीन पर आए बच्चे के रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। 

स्टेर 6: डाउनलोड किए गए इस रिजल्ट के पेज का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।  

छात्रों का सेलेक्शन होने के बाद क्या ? 

जिन बच्चों का सेलेक्शन इस दूसरी लिस्ट में हो जाएगा, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा उन्हें जानकारी देने के लिए एक SMS भी भेजा जाएगा। साथ ही, छात्र रिजल्ट को देखने के लिए DoE की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी टाइम के अनुसार विजिट करते रहें। 

दिल्ली EWS एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स

DoE द्वारा जारी किए जाने वाले रिजल्ट और पूरे प्रोसेस के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम को जानें।  

इवेंट 
डेट्स / डिटेल्स 
दूसरा कंप्यूटर लॉटरी ड्रॉ
ऑफिशियल वेबसाइट
सेलेक्शन मोड 
बची हुई वेकेंट सीट्स 
आवश्यक न्यूनतम पारिवारिक आय (EWS)
₹5 लाख सालाना से कम

दिल्ली ईडब्ल्यूएस रिजल्ट, मेरिट सूची 2026-2027 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

छात्रों और पेरेंट्स के लिए ट्रेंडिंग टिप्स 

यदि DoE द्वारा जारी की जाने वाली इस लिस्ट में आपके बच्चे का नाम आ जाता है, तो बिना देरी करें पेरेंट्स अपने छात्रों का एडमिशन करवा लें। साथ ही, एडमिशन के समय नीचे दी गई इन सभी डिटेल्स का भी ध्यान रखें। 

1. डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: 

छात्र का लिस्ट में नाम आते ही स्कूल सारे इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की मांग करेगा। पेरेंट्स बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (रेशन कार्ड/वोटर आईडी/बिजली बिल/पासपोर्ट) और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹5 लाख से कम आय का प्रमाण पत्र तैयार रखें। 

2. स्पेलिंग मिस्टेक से बचें: 

छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते समय पेरेंट्स सभी जानकारियों की सही स्पेलिंग का उपयोग करें। साथ ही, डॉक्यूमेंट्स में दी गई जन्म तिथि को ही फिल करें। 

DoE द्वारा जारी किए जानें वाले सेकेंड रिजल्ट की लेटेस्ट डिटेल्स और अपडेट्स के लिए छात्र और पेरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर बनें रहें।


Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates