DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली विश्विद्यालय ने 29 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर विज्ञापन संख्या R&P/325/2026 के तहत असिस्टेंट (नॉन टीचिंग) के कुल 215 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियां शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में की जाएगी। पहले इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 नवंबर 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दिया गया है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
DU Assistant Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
डीयू में असिस्टेंट पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Related Stories
|
डीयू असिस्टेंट (नॉन टीचिंग) पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
DU Assistant Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
डीयू असिस्टेंट (नॉन टीचिंग) पदों के सलेक्शन में कुल पांच स्टेप्स शामिल है। पहले स्टेप्स में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे स्टेप्स में मुख्य परीक्षा, तीसरे स्टेप्स में स्किल टेस्ट और चौथे व आखिरी स्टेप्स में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
दिल्ली विश्विद्यालय
|
|
पद का नाम
|
असिस्टेंट (नॉन टीचिंग)
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
215
|
|
चयन के चरण
|
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
|
|
नोटिफिकेशन
|
जारी
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
30 अक्टूबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
25 नवंबर 2026
|
|
ऑफिशियव वेबसाइट
|
du.ac.in
|
DU Assistant Recruitment 2026 Eligibility Criteria
दिल्ली विश्विद्यालय में असिस्टेंट (नॉन टीचिंग) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन और विश्वविद्यालय / सरकारी / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) / स्वायत्त निकाय में जूनियर असिस्टेंट के रूप में दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 600 से 1000 रुपये के बीच देने होंगे।
DU Assistant Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
डीयू असिस्टेंट (नॉन टीचिंग) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें।
-
अब DU Assistant Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
