जीवन में हासिल करनी है सफलता? तो गांठ बांध लें ये 10 अनमोल बातें

Last Updated: Nov 18, 2026, 07:08 IST

सुबह का समय काफी कीमती होता है। इस समय आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही आपका पूरा दिन बीतता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह के समय अच्छे विचारों को अपने दिमाग में लाना चाहिए, ताकि नेगेटिविटी आप पर हावी न हो और आप पूरे दिन सकारात्मकता से भरे रहें। आज हम आपको कुछ ऐसे अनमोल विचारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह पढ़ने से आप जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। 

Motivational Quotes in Hindi
Motivational Quotes in Hindi

हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के बिना यह सपना, सपना ही रह जाता है। हालांकि कई बार हम सफल होने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन हार मिलने की वजह से निराश हो जाते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं। ऐसे में हमें महान लोगों के प्रेरणादायक विचारों की जरूरत होती है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और सफलता की राह दिखाएं। आज हम आपके सामने कुछ ऐसे ही महान लोगों के 10 अनमोल विचार लेकर आए हैं, जो आपकी लाइफ बदल सकते हैं। 

सपने बड़े देखें और उन्हें सच करने में जुट जाएं

“सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने देते।" — डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें

“अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं, तो आप कर सकते हैं; और अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते, तो आप बिल्कुल सही हैं।” — हेनरी फोर्ड

शुरुआत करने के लिए 'सही समय' का इंतजार न करें

“हजार मील की यात्रा भी हमेशा एक छोटे से कदम से ही शुरू होती है।" — लाओत्से

बड़े सपने देखने और जोखिम उठाएं 

"अगर आप अपने सपने खुद नहीं बनाएंगे, तो कोई और आपको अपने सपने पूरे करने के लिए नौकरी पर रख लेगा।" — धीरूभाई अंबानी

लक्ष्य पर फोकस रखें 

"सफलता कभी भी एक रात में नहीं मिलती, इसके लिए निरंतर प्रयास, सही दिशा और अटूट विश्वास की जरूरत होती है।" — मुकेश अंबानी

आलोचनाओं से घबराए बिना आगे बढ़ें

"लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें इकट्ठा करें और उनसे एक मजबूत इमारत (स्मारक) बना लें।" — रतन टाटा

असफलता से सीखना सबसे बड़ी कला है

"सफलता का जश्न मनाना अच्छा है, लेकिन असफलता से मिलने वाले सबक पर ध्यान देना उससे भी ज्यादा जरूरी है।" — बिल गेट्स

परफेक्शन से ज्यादा जरूरी है काम को पूरा करना

"परफेक्ट बनने के इंतजार में बैठे रहने से कहीं बेहतर है कि आप काम को पूरा कर दें।" — मार्क जकरबर्ग

खुद पर निवेश करना सबसे फायदेमंद सौदा है

"आपका सबसे बड़ा निवेश वह है जो आप खुद पर करते हैं। आपकी योग्यता और ज्ञान को आपसे कोई नहीं छीन सकता।" — वॉरेन बफेट

हार मानने का विकल्प कभी न रखें

"जब कोई चीज आपके लिए वाकई बहुत जरूरी होती है, तो आप उसे हर हाल में करते हैं—भले ही हालात आपके पक्ष में न हों।" — एलन मस्क

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 18, 2026, 07:08 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News