UP Government Holiday List 2027: यूपी सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, जानें कितने दिन रहेंगी छुट्टियां

Last Updated: Nov 17, 2026, 22:11 IST

UP Government Holiday List 2027: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2027 के लिए सार्वजनिक और निर्बन्धित छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। जानें जनवरी से दिसंबर तक सरकारी कार्यालय कब-कब बंद रहेंगे।  

UP Government Calendar 2027: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी वर्ष 2027 की आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर और सूची।
UP Government Calendar 2027: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी वर्ष 2027 की आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर और सूची।

UP Government Holidays 2027: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर आज 17 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। प्रमुख सचिव एसबीएस रंगाराव की ओर से जारी इस कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश, निर्बन्धित अवकाश और कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित छुट्टियों की जानकारी दी गई है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत कुल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

इसके अलावा 15 अक्टूबर 2027 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार ने पूरे साल के लिए 27 निर्बन्धित अवकाश भी घोषित किए हैं। इस सूची में वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और कई अन्य महत्वपूर्ण अवसर शामिल हैं।

आइए जानते हैं कि जनवरी से दिसंबर 2027 तक किस तारीख को कौन-सा अवकाश रहेगा।

UP Govt Holiday List 2027: जनवरी से मार्च तक की छुट्टियां

साल 2027 की शुरुआत में ही सरकारी कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिलेंगी। जनवरी में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। फरवरी में संत रविदास जयंती और मार्च में महाशिवरात्रि, ईद और होली जैसे त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई हैं।

तिथि

दिन

त्योहार/अवसर

अवकाश का प्रकार

1 जनवरी

शुक्रवार

नववर्ष दिवस

निर्बन्धित (Restricted)

14 जनवरी

गुरुवार

मकर संक्रांति

सार्वजनिक (Public)

24 जनवरी

रविवार

शबे बरात एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती

निर्बन्धित

26 जनवरी

मंगलवार

गणतंत्र दिवस

सार्वजनिक

11 फरवरी

गुरुवार

बसंत पंचमी

निर्बन्धित

20 फरवरी

शनिवार

संत रविदास जयंती

सार्वजनिक

5 मार्च

शुक्रवार

जमात-उल-विदा

निर्बन्धित

6 मार्च

शनिवार

महाशिवरात्रि

सार्वजनिक

10 मार्च

बुधवार

ईद-उल-फितर

सार्वजनिक

11 मार्च

गुरुवार

ईद-उल-फितर

निर्बन्धित

22 मार्च

सोमवार

होलिका दहन

सार्वजनिक

23 मार्च

मंगलवार

होली

सार्वजनिक

24 मार्च

बुधवार

होली

निर्बन्धित

26 मार्च

शुक्रवार

गुड फ्राइडे

सार्वजनिक

27 मार्च

शनिवार

ईस्टर सैटरडे

निर्बन्धित

29 मार्च

सोमवार

ईस्टर मंडे

निर्बन्धित

अप्रैल और मई 2027 की सरकारी छुट्टियां

अप्रैल महीने में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं मई में बकरीद और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

तिथि

दिन

त्योहार/अवसर

अवकाश का प्रकार

5 अप्रैल

सोमवार

महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती

निर्बन्धित (Restricted)

7 अप्रैल

बुधवार

चेटीचंड

निर्बन्धित

14 अप्रैल

बुधवार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

सार्वजनिक

15 अप्रैल

गुरुवार

रामनवमी

सार्वजनिक

17 अप्रैल

शनिवार

चन्द्रशेखर जयंती

निर्बन्धित

19 अप्रैल

सोमवार

महावीर जयंती

सार्वजनिक

8 मई

शनिवार

परशुराम जयंती

निर्बन्धित

9 मई

रविवार

लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती

निर्बन्धित

17 मई

सोमवार

ईदुज्जुहा (बकरीद)

सार्वजनिक

18 मई

मंगलवार

ईदुज्जुहा (बकरीद)

निर्बन्धित

20 मई

गुरुवार

बुद्ध पूर्णिमा

सार्वजनिक

जून से अगस्त तक कब-कब रहेगी छुट्टी?

जून में मोहर्रम के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख अवसरों पर छुट्टियां रहेंगी।

तिथि

दिन

त्योहार/अवसर

अवकाश का प्रकार

15 जून

मंगलवार

मोहर्रम

निर्बन्धित (Restricted)

16 जून

बुधवार

मोहर्रम

सार्वजनिक (Public)

25 जुलाई

रविवार

हरितालिका तीज

निर्बन्धित

15 अगस्त

रविवार

स्वतंत्रता दिवस एवं ईद-ए-मिलाद

सार्वजनिक

17 अगस्त

मंगलवार

रक्षाबंधन

सार्वजनिक

24 अगस्त

मंगलवार

जन्माष्टमी

सार्वजनिक

सितंबर और अक्टूबर 2027 की छुट्टियों की सूची

सितंबर में अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा जैसे अवसरों पर निर्बन्धित अवकाश रहेगा। अक्टूबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली समेत कई त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

तिथि

दिन

त्योहार/अवसर

अवकाश का प्रकार

14 सितंबर

मंगलवार

अनंत चतुर्दशी

निर्बन्धित (Restricted)

17 सितंबर

शुक्रवार

विश्वकर्मा पूजा

निर्बन्धित

30 सितंबर

गुरुवार

महाराजा अग्रसेन जयंती

निर्बन्धित

2 अक्टूबर

शनिवार

महात्मा गांधी जयंती

सार्वजनिक (Public)

7 अक्टूबर

गुरुवार

दशहरा (महाष्टमी)

निर्बन्धित

8 अक्टूबर

शुक्रवार

दशहरा (महानवमी)

सार्वजनिक

9 अक्टूबर

शनिवार

विजयदशमी

सार्वजनिक

15 अक्टूबर

शुक्रवार

महर्षि वाल्मीकि जयंती

अतिरिक्त सार्वजनिक

28 अक्टूबर

गुरुवार

नरक चतुर्दशी

निर्बन्धित

29 अक्टूबर

शुक्रवार

दीपावली

सार्वजनिक

30 अक्टूबर

शनिवार

गोवर्धन पूजा

सार्वजनिक

31 अक्टूबर

रविवार

भैयादूज एवं चित्रगुप्त जयंती

सार्वजनिक

31 अक्टूबर

रविवार

सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती

निर्बन्धित

नवंबर और दिसंबर 2027 की सरकारी छुट्टियां

साल के आखिरी दो महीनों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा और क्रिसमस जैसे अवसरों पर अवकाश रहेगा। खास बात यह है कि निर्बन्धित अवकाशों की सूची में 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस को भी शामिल किया गया है।

तिथि

दिन

त्योहार/अवसर

अवकाश का प्रकार

4 नवंबर

गुरुवार

छठ पूजा

निर्बन्धित (Restricted)

14 नवंबर

रविवार

गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा

सार्वजनिक (Public)

16 नवंबर

मंगलवार

वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस

निर्बन्धित

5 दिसंबर

रविवार

हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स

निर्बन्धित

12 दिसंबर

रविवार

हजरत अली का जन्म दिवस

सार्वजनिक

23 दिसंबर

गुरुवार

चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस

निर्बन्धित

24 दिसंबर

शुक्रवार

क्रिसमस ईव

निर्बन्धित

25 दिसंबर

शनिवार

क्रिसमस

सार्वजनिक

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अतिरिक्त छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर 2027 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी छुट्टी रहेगी।

1 अप्रैल को बैंकों में छुट्टी

1 अप्रैल 2027 को वार्षिक लेखाबंदी के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह अवकाश केवल बैंकों, कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी घोषित कर सकेंगे तीन स्थानीय छुट्टियां

जिलाधिकारी अपने जिले में साल में अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। इसकी सूचना पहले मंडलायुक्त को देनी होगी। अगर कोई त्योहार या जयंती पहले से घोषित सार्वजनिक अवकाश के दिन पड़ती है, तो उसके बदले दूसरी छुट्टी नहीं मिलेगी। चंद्रमा दिखाई देने के आधार पर मनाए जाने वाले त्योहारों की तिथि स्थानीय स्तर पर चांद दिखने के अनुसार तय की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 22:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News