Delhi University PG History Syllabus Change: डीयू एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर 3 के सिलेब्स में बड़ा बदलाव, देखें पूरी डिटेल

DU MA History News: दिल्ली विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत स्नातकोत्तर सिलेब्स ढांचा (पीजीसीएफ) 2024 के रिवाइज्ड में इतिहास के स्नातकोत्तर कार्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर के सिलेब्स से दिल्ली सल्तनत का प्रश्नपत्र हटा दिया है। छात्र इस नोटिस की PDF को देखने के लिए यहां देखें।

Aug 14, 2026, 19:50 IST

DU Drops Delhi Sultanate Paper From MA History: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के History Department से एक बड़ा शैक्षणिक बदलाव सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने Postgraduate - PG इतिहास सिलेब्स में रिवाइज्ड करते हुए सेमेस्टर 3 के सिलेबस से 'दिल्ली सल्तनत' (Delhi Sultanate) से जुड़े एक प्रमुख सब्जेक्ट को हटा दिया गया है। यह सब्जेक्ट ‘दिल्ली सल्तनत: मध्यकालीन उत्तर भारत में सत्ता की संरचनाएं ‘(13वीं-14वीं शताब्दी)’ शीर्षक से था। 

इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा जगत में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह बदलाव नए शैक्षणिक सेशन से लागू किया जाएगा।

रिवाइज्ड ग्रेजुएशन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंदर ग्रेजुएशन सिलेब्स ढांचा (पीजीसीएफ) 2024 पर आधारित है। साथ ही, यह जुलाई 2026 से लागू होगा। इतिहास में MA के लिए Final Revised Syllabus 7 अगस्त, 2026 को जारी किया गया था।

DU PG History Syllabus Revision: क्या बदला और क्या है नई व्यवस्था?

विश्वविद्यालय की Academic Council और इतिहास विभाग की Syllabus Committee द्वारा अनुमोदित इस रिवाइज्ड का मुख्य उद्देश्य इतिहास की अध्ययन-सामग्री को पुन-र्गठित करना है।

विषय
पुराना सिलेब्स 
नया रिवाइज्ड सिलेब्स 
कोर्स का नाम
M.A. History (Semester 3)
M.A. History (Semester 3)
हटाया गया / रिवाइज्ड पेपर
'Sultanate of Delhi' / Medieval India Studies
इस विशिष्ट सब्जेक्ट को हटाकर अन्य ऐतिहासिक कालखंडों पर केंद्रित किया गया है
शामिल नए सब्जेक्ट/फोकस
मध्यकालीन दिल्ली सल्तनत का राजनीतिक व सामाजिक इतिहास
प्राचीन भारतीय राज्यव्यवस्था, क्षेत्रीय राजवंश (Regional Kingdoms) और समाज विज्ञान
लागू होने का सत्र
-
PG Semester 3 (वर्तमान/आगामी सत्र से लागू)
आधिकारिक स्रोत
du.ac.in (अकादमिक मामलों का प्रभाग)
history.du.ac.in (इतिहास विभाग, DU)

DU PG History Syllabus Revision Notice: यहां क्लिक करें

इसी तरह, एक रिपोर्ट के अनुसार, स्नातकोत्तर सिलेब्स के सब्जेक्ट ‘उत्तर भारत का इतिहास, लगभग 1400-1550’, ‘प्रारंभिक भारत में लिंग और महिलाएं: 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईस्वी तक’, ‘प्राचीन भारत में राजनीतिक प्रक्रियाएं और शासन व्यवस्था की संरचना’ और ‘प्राचीन भारतीय साहित्य में धर्म और समाजट’ को भी तीसरे सेमेस्टर के सिलेब्स से हटा दिया गया है।

सिलेब्स में बदलाव का मुख्य कारण और उद्देश्य

विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों के अनुसार, पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर पर इतिहास के सिलेब्स को अधिक समावेशी और संतुलित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

  • क्षेत्रीय इतिहास पर जोर: भारत के अन्य हिस्सों के ऐतिहासिक राजवंशों, जैसे- चोल, विजयनगर साम्राज्य, और मराठा इतिहास को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
  • शोध एवं नए शोधपत्र (Research-oriented Structure): एम.ए. स्तर के छात्रों को केवल एक विशिष्ट सल्तनत काल तक सीमित न रखकर बहुआयामी ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रदान करना है।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।