DU Admission 2026: पार्ट-टाइम फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, यहां देखें Notice

दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC) ने अरबी, फारसी और रूसी भाषा के पार्ट-टाइम सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। इच्छुक छात्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, फॉर्म स्वीकृत होने पर 2 अक्टूबर 2026 तक फीस जमा कर सकते हैं।   

Sep 25, 2026, 15:27 IST
Extension of Last Date for Admission to Part-Time Foreign Language Certificate Courses
Extension of Last Date for Admission to Part-Time Foreign Language Certificate Courses

DU certificate course in Arabic Persian Russian 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) के अंदर आने वाले ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए ऑफलाइन मोड में होने वाले पार्ट-टाइम फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। आयोग ने आज 25 सितंबर 2026 को एक नोटिस को जारी करके छात्रों के पार्ट-टाइम फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से विदेशी भाषा सीखकर अपने करियर को एक नई दिशा देने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। सभी छात्र ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, अब 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Important Dates & Overview: डीयू फॉरेन लैंग्वेज एडमिशन 2026

इस पार्ट टाइम फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से सेशन 2026-27 के लिए रिवाइज्ड डेट्स और डिटेल्स को यहां से देख सकते हैं। 

इवेंट 
डिटेल्स 
सेंटर 
ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC), कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग, DU
उपलब्ध भाषा सिलेब्स 
अरबी (Arabic), फारसी (Persian) और रूसी (Russian)
कोर्स का प्रकार
पार्ट-टाइम सर्टिफिकेट कोर्स (ऑफलाइन मोड)
रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
30 सितंबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट 
02 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल

Extension of Last Date for Admission to Part-Time Foreign Language Certificate Courses - यहां क्लिक करें

Application Process: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पार्ट-टाइम फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल https://cifl.oldcdu.ac.in पर विजिट करें। 

2. रजिस्ट्रेशन करने से पहले एलिजिबिलिटी, फीस स्ट्रक्चर और अन्य निर्देशों के लिए प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें।

3. फिर, अपनी जानकारी को फिल करके नया अकाउंट बनाएं।

4. नया अकाउंट बनाने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा (अरबी, फ़ारसी या रूसी) को चुनें। 

5. चुनने के बाद अपनी डिटेल्स को फिल करें। 

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद, विश्वविद्यालय द्वारा Verification और स्वीकृति के बाद 02 अक्टूबर 2026 तक कोर्स फीस का भुगतान करें।

यहां भी पढ़े: केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, आज ही खाते में आएगी एडवांस सैलरी और पेंशन

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates