DU UG Admission 2026: डीयू ECA कोटा राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी, admission.uod.ac.in पर देखें

DU ECA Round 1 Cutoff 2026 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 13 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर ECA एडमिशन के लिए अलॉटमेंट स्कोर और अलॉटमेंट कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी गई है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे से डायरेक्ट लिंक को पाएं।

Aug 14, 2026, 18:40 IST

DU CSAS UG ECA Allocation 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) सिलेब्स में एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) सुपरन्यूमरेरी कोटा के अंदर एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने ECA Round 1 का ऑफिशियल अलॉटमेंट डेटा और कॉलेज-वाइज Combined ECA Merit (CEM) कट-ऑफ स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी कर दिया गया है।

इस जारी लिस्ट में अलग-अलग ECA कैटेगरी जैसे- डांस, थिएटर, डिबेट, म्यूजिक, एनसीसी, एनएसएस के लिए कॉलेज अलॉटमेंट के Maximum (Highest) और Minimum (Lowest) CEM स्कोर की पूरी जानकारी दी गई है।

DU ECA Round 1 Admissions 2026: क्या है CEM स्कोर और कैसे किया गया कैलकुलेट?

दिल्ली विश्वविद्यालय में ECA कोटा के अंदर सीट अलॉटमेंट के लिए छात्रों का सेलेक्शन Combined ECA Merit (CEM) स्कोर के आधार पर किया जाता है।

Related Stories

CEM Score Formula:

CEM Score (कुल 4000 में से) = (CUET UG 2026 स्कोर का 25%) + (ECA ट्रायल्स / सर्टिफिकेट्स मूल्यांकन का 75%)

मुख्य बातें:

  • सीट अलॉटमेंट के 3 मुख्य आधार: छात्रों का CEM स्कोर, उनकी कॉलेज/कोर्स Preferences, और संबंधित कॉलेज की ECA सीट मैट्रिक्स।
  • H यानी Highest Score: वह अधिकतम CEM स्कोर जिस पर संबंधित कॉलेज में सीट अलॉट हुई है।
  • L यानी Lowest Score: वह कम से कम (कट-ऑफ) CEM स्कोर जिस पर राउंड 1 में फाइनल सीट अलॉट हुई है।

DU ECA Round 1 CEM Cut-off 2026: प्रमुख कैटेगरी और कॉलेज अलॉटमेंट स्कोर

राउंड 1 अलॉटमेंट के प्रमुख ECA कैटेगरी में हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर प्राप्त करने वाले कॉलेज इस प्रकार हैं:

ECA कैटेगरी / सब-कैटेगरी
अधिकतम स्कोर (H) एवं कॉलेज
न्यूनतम स्कोर (L) एवं कॉलेज
Indian Classical Dance
3850.370 (हिंदू कॉलेज)
2927.483 (PGDAV इवनिंग कॉलेज)
Western Keyboard
3817.427 (लेडी श्री राम कॉलेज)
1768.231 (PGDAV इवनिंग कॉलेज)
English Debate
3668.331 (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स)
2867.710 (श्याम लाल इवनिंग कॉलेज)
Theatre
3689.376 (लेडी श्री राम कॉलेज)
2157.374 (जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलेज)
NCC
3688.510 (जीसस एंड मैरी कॉलेज)
2450.659 (अदिति महाविद्यालय)
NSS
3543.220 (मिरांडा हाउस)
2209.384 (लेडी इरविन कॉलेज)
Creative Writing (English)
3718.738 (शहीद सुखदेव कॉलेज)
2917.695 (सत्यवती इवनिंग कॉलेज)
Music (Vocal) Indian
3721.835 (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स)
1506.388 (भगिनी निवेदिता कॉलेज)

Round 1 of allocation and admissions -maximum& minimum CEM allocation score and allocated college - यहां देखें

DU UG प्रवेश 2026: ECA कैटेगरी की लिस्ट 

DU UG एडमिशन 2026 के लिए ECA कैटेगरी की लिस्ट जानने के लिए छात्र निम्नलिखित टेबल को देख सकते हैं: 

ईसीए कैटेगरी
सब-कैटेगरी 
कोड 
रचनात्मक लेखन
नहीं
अंग्रेजी
1 A
1 B
नृत्य
भारतीय शास्त्रीय 
भारतीय लोग 
वेस्टर्न 
नृत्यकला 
2 A
2 B
2 C
2 D
बहस
नहीं 
अंग्रेजी
3 A
3 B
डिजीटल मीडिया
फोटोग्राफी
फिल्म निर्माण 
एनिमेशन 
4 A
4 B
4 C
ललित कला
रेखाचित्र और चित्रकला
मूर्ति 
5 A
5 B
संगीत (गायन)
भारतीय 
वेस्टर्न
6 A
6 B
सहायक
भारतीय: तबला (7a), ढोलक (7c), हारमोनियम (7f), बांसुरी (7g), सितार (7h), वायलिन (7i); पश्चिमी: ड्रम (8a), गिटार लीड (8d), गिटार बास (8e), कीबोर्ड (8f)
-
अन्य
थिएटर (9), प्रश्नोत्तरी (10), धर्मशास्त्र (11), एनसीसी (12), एनएसएस (13), योग (14)
-

DU ECA Round 1 Allocation Score PDF कैसे डाउनलोड करें?

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑफिशियल एंट्रेंस पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘UG Admissions 2026’ सेक्शन के अंदर जारी किए नए नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  3. ‘Round 1 of Allocation and Admissions - Maximum & Minimum CEM Allocation Score and Allocated College’ पर विजिट करें। 
  4. अब आपकी स्क्रीन पर डिटेल्ड PDF खुल जाएगी।
  5. इसमें अपनी ECA कैटेगरी और सब-कैटेगरी के अनुसार कॉलेज अलॉटमेंट स्कोर चेक करें और इसे सेव कर लें।

यहां भी पढ़े: MP NEET UG Counselling 2026: एमपी नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट dme.mponline.gov.in जल्द, कैसे करें PDF Download 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।