GATE 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू: फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें ये Documents

GATE 2027 Registration Starts: GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 27 अगस्त से शुरू हो गई है। छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें। साथ ही, नए DigiLocker वेरिफिकेशन प्रोसेस के बारे में जानने के लिए यहां देखें।

Aug 27, 2026, 11:39 IST

GATE 2027 Application Form Out Aug 27: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) द्वारा आयोजित किए जाने वाले Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से ऑफिशियल GOAPS पोर्टल पर शुरू कर दिया गया है। इस एग्जाम का नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। 

यदि छात्र M.Tech, Ph.D में एडमिशन लेने या देश की टॉप PSUs (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो छात्र फॉर्म रिजेक्ट होने से बचने के लिए अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉर्मेट में तैयार करके इन्हें अपलोड करें। 

GATE Registration 2027 Date Postponed

GATE रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले सभी छात्रों के लिए 14 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित कि गई थी। परंतु, नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब इस प्रक्रिया की डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। GATE Registration 2027 Process अब 27 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक निर्धारित किया है। इसी के साथ छात्रों को लेट फीस के साथ अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 5 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा। 

Related Stories

IIT-Madras GATE 2027 Exam 

GATE एग्जाम इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी जैसे ग्रेजुएशन लेवल के सब्जेक्ट में छात्रों की समझ को देखने के लिए आयोजित किया जाते है। GATE स्कोर का उपयोग मुख्य रूप से IIT, NIT, IIIT और अन्य कॉलेजों में M.Tech, ME और Ph.D जैसे Master's Programs में एडमिशन के लिए किया जाता है। छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

IIT GATE 2027
इवेंट 
डिटेल्स 
GATE का पूरा नाम
इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा
एग्जाम का नाम
गेट 2027
संचालन निकाय
आईआईटी मद्रास
किसके के लिए आयोजित?
आईआईटी, एनआईटी, IIIT और अन्य कॉलेज में एम.टेक, एमई और पीएचडी जैसे पोस्ट-ग्रेजुएशन सिलेब्स में एडमिशन।
ऑफिशियल वेबसाइट
एग्जाम डेट 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
क्वश्न नंबर 
10 (सामान्य योग्यता) + 55 (सब्जेक्ट) = 65
क्वश्न प्रकार
एमसीक्यू, एनएटी, एमएसक्यू

Documents & Specifications: जरूरी डॉक्यूमेंट्स और उनकी साइज लिमिट 

GATE 2027 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय छात्रों को अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और आइडेंटिटी कार्ड को भी अपलोड करने होंगे। 

डॉक्यूमेंट का प्रकार 
फॉर्मेट
साइज 
पासपोर्ट साइज फोटो
JPEG / JPG
हाल ही का रंगीन फोटो, सफेद बैकग्राउंड, बिना चश्मे/कैप के।
स्कैन किए गए सिग्नेचर 
JPEG / JPG
सफेद कागज पर केवल काली या नीली स्याही (Black/Blue Ink) से साइन।
फोटो ID प्रूफ
PDF / JPEG
आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर ID।
डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट
PDF
पास-आउट अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएशन/डिग्री सर्टिफिकेट।
बोनाफाइड/एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
PDF
प्री-फाइनल या फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्रों के लिए कॉलेज लेटर।
कैटेगरी सर्टिफिकेट 
PDF
SC/ST/OBC-NCL/EWS कैटेगरी के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी।
PwD / UDID सर्टिफिकेट
PDF
दिव्यांग श्रेणी का लाभ उठाने वाले अभ्यर्थियों के लिए (यदि लागू हो)।

DigiLocker इंटीग्रेशन और फॉर्म से जुड़े नए फीचर्स

इस बार GATE 2027 Registration Process को छात्रों के लिए और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स और बदलावों को भी जोड़ा गया हैं।

  • DigiLocker का इस्तेमाल: इस लास छात्रों को अपने डॉक्यूमेंट्स और पहचान वेरिफिकेशन के लिए DigiLocker का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इससे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बिना किसी गलती के जल्दी हो जाएगी। 
  • दो पेपर्स का कॉम्बिनेशन: एलिजिबिल छात्र एक साथ दो GATE पेपर्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • लाइव फोटो कैप्चर ऑप्शन: रजिस्ट्रेशन के दौरान GOAPS पोर्टल पर लाइव फोटो लेने का ऑप्शन भी शामिल किया गया है, इसलिए फॉर्म भरते समय अच्छे वेबकैम या स्पष्ट कैमरे वाले सिस्टम का ही इस्तेमाल करें।

GATE 2027 Official Website 

आईआईटी मद्रास द्वारा छात्रों के लिए 20 जुलाई 2026 को GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in को लॉन्च किया था। इस वेबसाइट की मदद से छात्र एग्जाम शेड्यूल, एग्जाम डेट, एग्जाम पैटर्न, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और एलिजिबिलिटी मानदंड आदि से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं।  

यहां भी पढ़े: GATE 2027 Schedule: आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे गेट एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल

GATE एग्जाम डेट्स 2027 जारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने ऑफिशियल वेबसाइट पर GATE Exam 2026 की डेट्स को जारी कर दिया है। यह एग्जाम 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किए जाएंगे। GATE 2026 के एग्जाम अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर तीन घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएगे। 

रजिस्ट्रेशन करते समय किन बातों का ध्यान रखें? 

  1. नाम का सटीक मिलान: अपने नाम में Mr., Ms., Dr., Er. जैसे शब्दों का प्रयोग न करें। नाम बिल्कुल वैसा ही फिल करें जैसा आपके फोटो ID प्रूफ पर लिखा है।
  2. एग्जाम शहर का चयन: अपने जोन के अनुसार 3 पसंदीदा Exam Cities को चुनें। 
  3. लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई: बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 निर्धारित कि गई है।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।