GATE 2027: क्या गेट एग्जाम के लिए बिना लेट फीस के 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन? जानें नया शेडयूल

आईआईटी मद्रास ने GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। यदि किसी छात्र को रजिस्ट्रेशन के दौरान DigiLocker Verification में दिक्कत आ रही है, तो वे अपने आधार नंबर या अन्य वैध फोटो आईडी के माध्यम से वेरिफिकेशन को चुनकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। इससे जुड़ी जानकारी के लिए नीचे से पढ़े।   

Sep 28, 2026, 13:56 IST
GATE 2027 Registration New Dates
GATE 2027 Registration New Dates

GATE 2027: इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) की ओर से रजिस्ट्रेशन 2026 को लेकर एक नई अपडेट सामने आया है। Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2027) के लिए बिना Late Fee रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। जो छात्र अभी तक किसी कारणवश अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएं थे, वे अब 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

यह फैसला हजारों छात्रों द्वारा समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। छात्र एम.टेक (M.Tech), पीएचडी (Ph.D.) या पीएसयू (PSU) नौकरियों की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लिया गया है। छात्र GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए GOAPS पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

GATE 2027 Exam Overview: रिवाइज्ड डेट्स और महत्वपूर्ण डिटेल्स

छात्रों की सहूलियत के लिए नए और रिवाइज्ड शेड्यूल की सभी जानकारी को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डेट्स और डिटेल्स 
आयोजक संस्थान 
आईआईटी मद्रास (IIT Madras)
एग्जाम का नाम
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027)
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट 
05 अक्टूबर 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट
12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो
14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स 
06, 07, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
ऑफिशियल वेबसाइट 

क्या 29 सितंबर के बाद लगेगी लेट फीस? 

नहीं, GATE 2027 Registration के लिए छात्रों को 5 अक्टूबर के ही लेट फीस को जमा करना होगा। साथ ही, बता दें छात्र केवल 12 अक्टूबर 2026 तक ही लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

GATE 2027 Registration Link - यहां क्लिक करें

GATE 2027 Application Process: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

गेट 2027 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल GOAPS पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए Apply Online बटन को क्लिक करके अपना नाम, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर को फिल करके रजिस्ट्रेशन करें।

3. रजिस्ट्रेशन होने पर आपके ईमेल और मोबाइल पर GOAP Enrollment ID और पासवर्ड भेजा जाएगा।

4. पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी सभी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा एग्जाम सेंटर (3 शहरों का चयन) को फिल करें। 

5. फिल करने के बाद छात्र अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन सिग्नेचर, कैटगरी सर्टिफिकेट और ओरिजनल पहचान पत्र को अपलोड करें।

6. फिर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से फीस को जमा करें। 

7. जमा करने के बाद सभी छात्र फॉर्म को सबमिट करें।

8. फिक, एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रिसीप्ट का प्रिंटआउट निकाल लें। 

GATE 2027 Registration Fees: 

छात्र बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन जमा करने से पहले नीचे दी गई टेबल से कैटेगरी-वाइज फीस डिटेल्स को चेक करें। 

कैटेगरी 
नियमित अवधि
एक्सटेंडेड अवधि
एक कागज
दो कागज
एक कागज
दो कागज
महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग* उम्मीदवार
1000
2000
1500
2500
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी छात्र 
2000
4000
2500
4500

GATE 2027 Registration के लिए DigiLocker Verification में दिक्कत आने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन करने पर DigiLocker Verification में दिक्कत आ रही है, तो आप यहां पढ़े: 

GATE 2027 Registration DigiLocker Verification 

GATE 2027 Exam Pattern & Correction Window: रिवाइज्ड शेड्यूल और एग्जाम नियम

  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: जिन छात्रों के फॉर्म में कोई गलती जैसे नाम, शहर या फोटो आदि में कोई गलती होती है, तो वे 14 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो का उपयोग करके उसे करेक्ट करवा सकेंगे।
  • दो पेपर कॉम्बिनेशन की सुविधा: छात्र चाहें तो अपनी योग्यता के अनुसार दो सब्जेक्ट (Two-Paper Combinations) के लिए भी एग्जाम दे सकते हैं, वह आईआईटी मद्रास की स्वीकृत सूची में शामिल हो।

क्वश्न: क्या गेट एग्जाम के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है? 

आंसर: हां, गेट एग्जाम के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 5 अक्टूबर 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया हैं। 

क्वश्न: GATE स्कोर कितने साल तक वैध रहता है?

आंसर: गेट (GATE) का स्कोर कार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद से 3 साल तक वैलिड रहता है। 

क्वश्न: छात्र गेट एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

आंसर: गेट (GATE) एग्जाम छात्र जितनी बार चाहें उतनी बार दे सकते हैं, क्योंकि इसके प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

क्वश्न: गेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

आंसर: गेट (GATE) एग्जाम में पास (क्वालीफाई) करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों को करीब 100 में से आमतौर पर 25 से 35 मार्क्स लाने होते हैं। वहीं, आरक्षित कैटेगरी जैसे OBC, SC, ST और PwD आदि के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स इससे कम होते हैं, जो अमूमन 22.5 से लेकर 16 मार्क्स या उससे भी कम हो सकते हैं।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates