RRB Technician Exam City Slip 2026 जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर और एडमिट कार्ड डेट डिटेल्स

Last Updated: Sep 28, 2026, 12:47 IST

RRB Technician Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए  अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करें। सभी छात्र इसके जरिए एग्जाम शहर, डेट और शिफ्ट को चेक कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम से ठीक 4 दिन पहले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।   

RRB Technician Exam City Slip 2026
RRB Technician Exam City Slip 2026

RRB Technician City Intimation Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन पोस्ट पर भर्ती (CEN 02/2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट सामने आई है। बोर्ड ने RRB Technician Exam City Slip 2026 का लिंक अपनी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया गया है। इस सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए छात्रों को उनके कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) किस शहर में आयोजित होंगे और एग्जाम की डेट और शिफ्ट के बारे में जानकारी हासिल होगी। 

जिन छात्रो ने रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) या टेक्नीशियन ग्रेड-III पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आसानी से एग्जाम के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, छात्र यहां से एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के बारे में जानकारी हासिल करें। 

RRB Technician Exam 2026: एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारी 

छात्र RRB Technician Exam 2026 के एग्जाम, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती संस्था 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

नोटिफिकेशन नंबर 

CEN 02/2026

पोस्ट का नाम 

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III

एग्जाम मोड 

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

सिटी स्लिप जारी होने की डेट 

सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

6 से 9 अक्टूबर के बीच 

नेगेटिव मार्किंग

हर गलत आंसर पर 1/3 नंबर की कटौती

ऑफिशिय वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in

RRB Technician Exam City Slip 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें? 

छात्र एग्जाम में शामिल होने से पहले आयोग द्वारा जारी की गई सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. आरआरबी जोन की वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए ‘CEN 02/2026 Technician Exam City Intimation Slip / City Slip’ लिंक को क्लिक करें। 

3. फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करें।

4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर ‘Login / Submit’ बटन पर क्लिक करें।

5. फिर, आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर आ जाएगी। 

6. इसे चेक करके डाउनलोड कर लें। 

7. सभी छात्र इसे डाउनलोड करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

RRB Technician Exam 2026 Notice and Direct Link 

RRB Technician Exam City Slip 2026 

यहां क्लिक करें

RRB Technician Exam 2026 Notice 

यहां पढ़े

RRB Technician Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

रेलवे भर्ती बोर्ड के नियम के अनुसार, पहले ही छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाता है। यह स्लिप केवल इसलिए जारी की जाती है ताकि छात्रों को अपने एग्जाम शहर की जानकारी मिल जाएं। 

  • एडमिट कार्ड की डेट: छात्र अपना मूल ई-कॉल लेटर (e-Call Letter / Admit Card) निर्धारित की गई एग्जाम डेट से ठीक 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड में क्या होगा खास? 

छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर ही अपने एग्जाम सेंटर का नाम और पता, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के ऑफिशियल टाइम के बारे में पता चलेगा।  

RRB Technician Exam 2026 की एग्जाम डेट्स क्या है? 

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती एग्जाम का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) मोड में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा।

RRB Technician Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप में किन डिटेल्स को चेक करें? 

छात्र एग्जाम से पहले एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करके नीचे दी गई इन डिटेल्स को चेक जरूर करें। 

1. छात्र का नाम

2. रजिस्ट्रेशन नंबर

3. एग्जाम की डेट्स 

4. शिफ्ट का टाइम 

5. एग्जाम का शहर

6. एग्जाम का राज्य

7. महत्वपूर्ण निर्देश

यहां से RRB Technician Exam 2026 के बारे में सभी डिटेल्स के बारे में जानें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 12:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News