gate 2027 syllabus: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट GATE 2027 एग्जाम का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल एग्जाम का आयोजन IIT मद्रास द्वारा करवाया जा रहा है। साथ ही, GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in भी लॉन्च कर दी गई है। नई अपडेट्स के अनुसार, एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहे है।
इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में उच्च शिक्षा MTech/PhD और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों (PSU) के लिए छात्रों की लिए बड़ी अपडेट है। इसके लिए छात्र 21 सितंबर 2026 तक GATE के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसी के साथ छात्र 21 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही कर पाते है, तो वे 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, अपडेट के अनुसार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 एग्जाम की डेट्स भी जारी कर दी गई हैं।
GATE 2027 Exam Dates
छात्रों के लिए GATE 2027 ने एक नोटिस के जरिए सभी एग्जाम डेट्स की भी घोषणा कर दी गई है। यह एग्जाम 3 Weeks में आयोजित किए जा रहे है। छात्र तीनों विक में होने वाले एग्जाम की डेट्स को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
Weeks
|
Exams Dates
|
|
1st Week
|
6 और 7 फरवरी 2027
|
|
2nd Week
|
13 और 14 फरवरी 2027
|
|
3rd Week
|
20 और 21 फरवरी 2027
|
GATE 2027 Exam Overview 2026-27
GATE 2027 में होने वाले एग्जाम से जुड़ी सभी प्रक्रिया जैसे रजिस्ट्रेशन, लास्ट रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट डेट्स की पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डेट्स
|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
|
14 अगस्त 2026 (संभावित)
|
|
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
|
सितंबर 2026 का तीसरा हफ्ता
|
|
एग्जाम शिफ्ट्स
|
दो शिफ्ट्स में
|
|
रिजल्ट डेट
|
19 मार्च 2027
|
GATE 2027 Application Fees Per Paper
IIT Madras द्वारा GATE 2027 के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए संस्था द्वारा Application Fees Per Paper के अनुसार जारी कर दी गई है। यहां से सभी कैटेगरी-वाइज फीस डिटेल्स को जानें।
|
Category
|
Regular Period
|
Extended Period
|
|
Female/SC/ST/PwD
|
1000
|
1500
|
|
Other candidates
|
2000
|
2500
|
GATE 2027 Notification Out: ऑफिशियल नोटिस
GATE 2027 से जुड़ी नोटिफिकेशन को देखने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें।
GATE 2027 Registration, Exam and Result Notification Out - यहां पढ़े
GATE 2027, छात्रों के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
GATE 2027 के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए आयोग द्वारा कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया गया है। छात्र इसे जानने के लिए यहां देखें।
1. छात्र इन एग्जाम में शामिल होने के लिए अभी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में होने चाहिए।
2. छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री को पूरी करी होनी चाहिए।
3. डिग्री प्रोग्राम MoE/AICTE/UGC/UPSC या उनके अंतरराष्ट्रीय समकक्षों द्वारा स्वीकृत होने चाहिए।
छात्र GATE 2027 एग्जाम, रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
