Ghaziabad School Closer Alert: कांवड़ यात्रा के कारण 9 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल: स्टूडेंट्स यहां से जानें डेट्स

कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की क्लास 1 से 12 तक बंद रखने का आदेश दिया है। छात्र इससे जुड़ा नोटिस देखने के लिए यहां पढ़े।

Aug 4, 2026, 11:47 IST

Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के आदेश के अनुसार सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। साथ ही, कॉलेज और शिक्षण संस्थान को भी बंद रखा जाएगा।

डीएम रविंद्र मांदड़ ने बताया कि जिले में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कदम को अपनाया गया है। साथ ही, जिन कॉलेजो में पहले से एग्जाम की डेट्स तय है, वहां इन दिनों भी एग्जाम निर्धारित समय पर ही कराई जा सकेंगी। 

कांवड़ यात्रा और सुरक्षा: क्यों लिया गया यह निर्णय?

हर साल सावन के महीने में हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के मुख्य रास्तों से होकर गुजरते हैं। 11 अगस्त को सावन का मुख्य त्योहार यानी शिवरात्रि को मनाया जाएगा। शिव जी के इस त्योहार पर शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है, जिसके लिए कावड़ियां रास्तों पर जल को लेकर चलते हैं।  

Related Stories

प्रशासन ने मुख्य कारणों को स्पष्ट किया है:

  • छात्रों की सुरक्षा: सड़कों पर भारी भीड़ के कारण स्कूली बच्चों व बसों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
  • ट्रैफिक डायवर्जन: मेरठ रोड, एनएच-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है और लेन रिजर्व की गई हैं।
  • जाम से राहत: स्कूल बसों की आवाजाही से शहर के अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक जाम न लगे।

कांवड़ यात्रा 2026, Ghaziabad School Holiday  

सब्जेक्ट 
डिटेल्स 
छुट्टी की अवधि
4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक (कुल 9 दिन)
प्रभावित कक्षाएं
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक (सभी बोर्ड)
शिक्षण संस्थान
सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, कॉलेज व यूनिवर्सिटी
एग्जाम की स्थिति
पूर्व-निर्धारित एग्जाम समय पर आयोजित होंगी
ऑनलाइन पढ़ाई
स्कूल चाहें तो ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं

Kanwar Yatra 2026: ऑनलाइन चलेंगी क्लास   

कांवड़ यात्रा 2026 के चलते स्कूलो की छुट्टी का ऐलान सोमवार को जिलाधिकारी ने किया। उन्होने स्कूलों को 9 दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, शहर के स्कूल बंद होने पर भी छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास जारी की जाएगी। ऑनलाइन क्लास छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए करवाई जा रही है। 

कब तक बंद रहेंगे Ghaziabad School 2026

Ghaziabad School 2026 को कांवड़ यात्रा के चलते 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए बंद रहने का आदेश दिया है। बोर्ड ने यह सूचना एक ऑफिशियल नोटिस के जरिए जारी की है।



छात्र स्कूल बंद से जुड़ी सभी जानकारी के लिए उपर दिए गए नोटिस को देखें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।