Haryana TET 2026: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 को लेकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बोर्ड पहले ही संकेत दे चुका है कि HTET परीक्षा का आयोजन वर्ष 2026 में किया जाना है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों को एचटीईटी परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार है जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
उम्मीद यह लगाई जा रही है कि हरियाणा बोर्ड जल्द ही HTET 2026 Notification जारी करके ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा कर सकता है। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
HTET 2026 Notification: जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से HTET 2026 परीक्षा इसी साल यानी 2026 में आयोजित करने की जानकारी दी गई थी। अब साल के अंतिम दो महीने शेष हैं। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
माना जा रहा है कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग 20 दिन से एक महीने तक का समय मिल सकता है। हालांकि, आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि और परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा।
Related Stories
हरियाणा टीईटी 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
हरियाणा टीईटी परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की जाती है। इसमें प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए अलग-अलग लेवल निर्धारित हैं।
-
HTET Level 1 (PRT): उम्मीदवार का 12वीं में निर्धारित अंकों के साथ पास होना और D.El.Ed. जैसी मान्य प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना जरूरी है।
HTET Level 2 (TGT): संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ B.Ed. या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए।
HTET Level 3 (PGT): संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed. की योग्यता आवश्यक है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता जरूर चेक कर लें।
दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन
HTET 2026 के लिए हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यानी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आरक्षण और अन्य कैटेगरी के अनुसार छूट के नियम अलग हो सकते हैं।
दिसंबर 2026 में हो सकती है HTET परीक्षा
HTET 2026 परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में होने की संभावना है। हालांकि, अभी परीक्षा की निश्चित तिथि घोषित नहीं हुई है। बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी जारी कर सकता है।
