RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 OUT: गुजराती और पंजाबी विषय के नतीजे जारी, ये रहा मेरिट लिस्ट PDF लिंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 29 अक्टूबर को राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा के गुजराती और पंजाबी विषयों के परिणाम जारी किए। उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन विषयों की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 के तहत गुजराती और पंजाबी विषयों के नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग ने 29 अक्टूबर 2026 को दोनों विषयों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब PRSC की आधिकारिक वेबसाइट -rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Result 2026 Download PDF Link
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher Grade II) भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया गया था। आयोग की ओर से अब अलग-अलग विषयों के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को गुजराती और पंजाबी विषयों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार अपने संबंधित विषय की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर देख सकते हैं। सूची में शामिल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 (Gujarati) | |
| RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 (Punjabi) | |
| List of Disqualified Candidates for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (Punjabi) |
RPSC 2nd Grade Teacher Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?
गुजराती और पंजाबी विषय का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर News and Events Section खोलें।
-
अब Result Preamble for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (अपने विषय के अनुसार संबंधित रिजल्ट) लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी।
-
अब PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।
रिजल्ट में नाम आने के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। उम्मीदवारों को आयोग की ओर से जारी परिणाम PDF में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.