RRB Station Master Syllabus 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

Last Updated: Oct 29, 2026, 15:01 IST

RRB Station Master Syllabus 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए जनरल और EWS कैंडिडेट को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एग्जाम की तैयारी करने से पहले उम्मीदवारों को सिलेबस जरूर देखना चाहिए। 

RRB Station Master Syllabus 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
RRB Station Master Syllabus 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

RRB Station Master Syllabus 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए RRB Station Master Syllabus 2026 जानना बेहद जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026 से स्टेशन मास्टर पद के लिए अलग भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की है। नई परीक्षा व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

नई परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। पाठ्यक्रम में बेसिक साइंस, गणित, डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

RRB Station Master Syllabus 2026: हाइलाइट्स 

आरआरबी स्टेशन मास्टर एग्जाम सीबीटी आधारित आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं: 

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

स्टेशन मास्टर

परीक्षा का नाम

RRB Station Master Exam 2026

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

कुल अंक

100

परीक्षा अवधि

120 मिनट

मुख्य परीक्षा चरण

CBT और CBAT

चयन प्रक्रिया

CBT, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल परीक्षा

RRB Station Master Exam Pattern 2026

आरआरबी स्टेशन मास्टर की नई भर्ती प्रक्रिया में एक ही CBT आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे। विषयवार अंक वितरण निम्नलिखित है:

विषय (Subject)

निर्धारित अंक (Marks)

मूलभूत विज्ञान एवं गणित (Basic Science & Maths)

30

आंकड़ा विश्लेषण एवं व्याख्या (Data Analysis & Interpretation) 

30

तार्किक क्षमता (Logical Capability) 

20

मानसिक तर्कशक्ति (Mental Reasoning) 

20

कुल 

100

परीक्षा में बेसिक साइंस, गणित और डेटा एनालिसिस से संबंधित प्रश्नों का संयुक्त भार 60 अंकों का है। इसलिए उम्मीदवारों को इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत उत्तरों के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। परीक्षा से संबंधित अंतिम निर्देशों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

RRB Station Master Syllabus 2026: विषयवार पाठ्यक्रम

1. बेसिक साइंस एवं गणित

इस भाग में गणित के सामान्य प्रश्नों के साथ बुनियादी विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित के प्रमुख टॉपिक:

  • संख्या पद्धति (Number System)

  • अनुपात एवं समानुपात

  • औसत और प्रतिशत

  • लाभ, हानि एवं छूट

  • समय, चाल एवं दूरी

  • कार्य एवं शक्ति

  • LCM और HCF

  • बीजगणित एवं रैखिक समीकरण

  • अंकगणितीय प्रगति

  • ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति

  • क्षेत्रफल एवं आयतन

  • प्रायिकता एवं सांख्यिकी

बेसिक साइंस के प्रमुख टॉपिक

  • मात्रक एवं मापन

  • द्रव्यमान, भार एवं घनत्व

  • कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा

  • गतिज ऊर्जा

  • घर्षण

  • गति एवं वेग

  • ऊष्मा एवं तापमान

  • विद्युत के मूल सिद्धांत

  • सरल मशीनें एवं उत्तोलक

2. डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन

इस भाग में उम्मीदवारों की आंकड़ों को समझने और उनका विश्लेषण करने की क्षमता परखी जाएगी। इसके प्रमुख टॉपिक हैं:

  • टेबल एवं ग्राफ आधारित प्रश्न

  • पाई चार्ट एवं स्कैटर प्लॉट

  • डेटा एनालिसिस

  • सांख्यिकीय वितरण

  • वेन डायग्राम

  • डेटा सफिशिएंसी

  • डेटा अरेंजमेंट

  • विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण

3. लॉजिकल कैपेबिलिटी

इस सेक्शन में तार्किक क्षमता और अंग्रेजी रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

  • बाइनरी लॉजिक
  • सिलॉजिज्म
  • अनुमान एवं कथन आधारित प्रश्न
  • घड़ी एवं कैलेंडर
  • रक्त संबंध
  • फैमिली ट्री
  • लॉजिक आधारित पहेलियां
  • अंग्रेजी पैसेज एवं रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन

4. मेंटल रीजनिंग

इस सेक्शन में उम्मीदवारों की सोचने, पैटर्न पहचानने और समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन किया जाएगा।

  • समानता (Analogy)
  • संख्या एवं अक्षर श्रृंखला
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • रैंकिंग
  • व्यवस्था आधारित प्रश्न

RRB Station Master Selection Process 2026

स्टेशन मास्टर पद के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 100 अंकों की लिखित परीक्षा।

2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT):CBT में निर्धारित मानदंडों के अनुसार सफल उम्मीदवारों के लिए।

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच।

4. मेडिकल परीक्षा: निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार पात्रता की जांच।

अंतिम मेरिट तैयार करने में CBT को 70% और CBAT को 30% वेटेज दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ एप्टीट्यूड टेस्ट की तैयारी भी करनी चाहिए।

 RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2026, 15:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News