HBSE 12th October Exam 2026 Begins: आज से शुरू हुए 12वीं के एग्जाम, जानें Exam Schedule

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) 12वीं अक्टूबर 2026 के एग्जाम 1 अक्टूबर से शुरू हो चुके है। यह एग्जाम 22 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे। छात्र एग्जाम की शिफ्ट टाइमिंग और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

Oct 1, 2026, 14:25 IST
HBSE Class 12th October Exam 2026 Date Sheet
HBSE Class 12th October Exam 2026 Date Sheet

HBSE 12th October 2026 Exam October: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 12वीं (Senior Secondary - Academic & Open School) के अक्टूबर एग्जाम 2026 आज 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके है। यह एग्जाम अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे है। 

12वीं के छात्र अपने एग्जाम की डेट्स और शिफ्ट्स के बारे में जानने के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर पूरे शेड्यूल को देख सकते हैं। 

एग्जाम का समय और शिफ्ट्स डिटेल्स 

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के अक्टूबर एग्जाम सिंगल शिफ्ट में दोपहर के समय आयोजित किए जा रहे हैं। 

  • मुख्य सब्जेक्ट के एग्जाम का टाइम: एग्जाम दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक यानी 3 घंटे का होगा। 
  • NSQF और प्रायोगिक सब्जेक्ट का समय: दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 04:30 बजे तक यानी 2.5 घंटे तक होगा। 
  • रिपोर्टिंग टाइम: सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर कम से कम 30 से 45 मिनट पहले यानी दोपहर 01:15 से 01:30 बजे तक पहुंचना होगा। 

यहां भी पढ़े: HBSE Class 10th October Exam 2026 Begins TODAY: हरियाणा बोर्ड 10वीं अक्टूबर एग्जाम शुरू, देखें सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट और टाइमिंग!

HBSE 12th October Exam 2026 Date Sheet

12वीं के सभी स्ट्रीम के छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से अपनी डेटशीट को देखें। 

डेट
डे 
सब्जेक्ट का नाम 
एग्जाम का टाइम 
01 अक्टूबर 2026
गुरुवार
अंग्रेजी कोर / इलेक्टिव (English Core / Elective)
02:00 PM - 05:00 PM
03 अक्टूबर 2026
शनिवार
हिंदी कोर / इलेक्टिव (Hindi Core / Elective)
02:00 PM - 05:00 PM
05 अक्टूबर 2026
सोमवार
गणित (Mathematics) / राजनीति विज्ञान (Political Science)
02:00 PM - 05:00 PM
06 अक्टूबर 2026
मंगलवार
भौतिक विज्ञान (Physics) / अर्थशास्त्र (Economics)
02:00 PM - 05:00 PM
07 अक्टूबर 2026
बुधवार
रसायन विज्ञान (Chemistry) / अकाउंटेंसी (Accountancy)
02:00 PM - 05:00 PM
08 अक्टूबर 2026
गुरुवार
जीव विज्ञान (Biology) / इतिहास (History)
02:00 PM - 05:00 PM
09 अक्टूबर 2026
शुक्रवार
भूगोल (Geography) / बिजनेस स्टडीज (Business Studies)
02:00 PM - 05:00 PM
12 अक्टूबर 2026
सोमवार
कंप्यूटर साइंस / समाजशास्त्र (Sociology)
02:00 PM - 05:00 PM / 04:30 PM
13 अक्टूबर 2026
मंगलवार
NSQF विषय / शारीरिक शिक्षा / गृह विज्ञान
02:00 PM - 04:30 PM

HBSE Class 12th October Exam 2026 Date Sheet - यहां क्लिक करें

एग्जाम सेंटर के कड़े नियम और महत्वपूर्ण निर्देश (Important Exam Guidelines)

  1. सत्यापित एडमिट कार्ड अनिवार्य: परीक्षार्थियों के पास उनकी स्पष्ट फोटो और स्कूल प्रमुख या बोर्ड द्वारा अटेस्टेड किया हुआ प्रिंटेड Admit Card होना चाहिए।
  2. प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर UMC (Unfair Means Case) दर्ज किया जाएगा।
  3. आवश्यक सामग्री: मानचित्र, ज्योमेट्री बॉक्स या लॉग-टेबल छात्रों को अपने साथ ही लाना होगा।

यहां भी पढ़े: Bihar STET 2026: 2nd डमी एडमिट कार्ड में ऐसे करें करेक्शन, जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates