HP High Court Final Result 2026: खत्म होने वाला है इंतजार, जानें कब जारी होगा रिजल्ट और कैसे करें चेक

HP High Court Final Result 2026: एचपी हाई कोर्ट जल्दी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसका एग्जाम 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को हुआ था। रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 31, 2026, 15:58 IST
HP High Court Final Result 2026
HP High Court Final Result 2026

HP High Court Final Result 2026: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hphighcourt.gov.in पर  कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसका एग्जाम 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को हुआ था, जिसकी आंसर-की 28 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। एचपी हाई कोर्ट इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 388 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एचपी हाई कोर्ट के स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एचपी हाई कोर्ट स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

HP High Court Result 2026 Download link

एचपी हाई कोर्ट स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंडिडेट्स टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

Related Stories

एचपी हाई कोर्ट स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक  
जल्द जारी 

HP High Court Result 2026 Kab Aayega? 

अगर हम पिछले साल की बात करें, तो एचपी हाई कोर्ट के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 24 जुलाई 2025 को जारी किया गया था और एग्जाम 29 जून 2025 को हुआ था। पिछले साल के आंकड़ों कोे देखते हुए परिणाम नवंबर 2026 के दूसरे हफ्त में आने की आशंका है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है।    

HP High Court Result 2026 - हाइलाइट्स

एचपी हाई कोर्ट के कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। बाकी महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण
जानकारी 
भर्ती संस्था
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HPHC)
पदों के नाम
कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर
कुल रिक्तियां
388 पद
परीक्षा तिथि
10 और 11 अक्टूबर 2026
फाइनल आंसर-की तिथि
28 अक्टूबर 2026
रिजल्ट स्थिति
जल्द जारी 
ऑफिशियल वेबसाइट
hphighcourt.nic.in

HP High Court Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एचपी हाई कोर्ट कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ड्राइवर पदों की स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल hphighcourt.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर मौजूद ‘Recruitment’ या ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।

  • अब "HP High Court Final Selection List 2026" लिंक को चुनें।

  • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें 

  • मेरिट लिस्ट में Ctrl + F से अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें। 

  •  फाइल डाउनलोड कर लें।

HP High Court Expected Cut-off Marks 2026

वर्ग
संभावित कट-ऑफ 
जनरल
78 - 84
ओबीसी 
73 - 77
ईडब्ल्यूएस
71 - 75
एससी
65 - 70
एसटी 
60 - 65
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।