HTET Biometric Verification 2026: बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू, bseh.org.in से डाउनलोड करें कैंडिडेट लिस्ट

Haryana TET Biometric Verification Date 2026: HTET बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन डेट 2026: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 5 अगस्त 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर HTET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एग्जाम पास करने वाले छात्रों को 10-12 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

Aug 6, 2026, 13:55 IST

HTET Biometric Verification Date 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) का रिजल्ट जारी करने से पहले IRIS Biometric Verification प्रक्रिया का शेड्यूल और जिलावार सेंट्रर्स की लिस्ट को जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) या लेवल-3 (PGT) के एग्जाम दिए है, जिनका नाम बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लिस्ट में शामिल है, उनके लिए इस प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।

बिना बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किए किसी भी छात्र का HTET 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर जिलावार वेरिफिकेशन सेंटर्स की लिस्ट और अपने नाम को चेक कर सकते हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त के बीच राज्य भर में निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। राज्य के 22 जिलों में से प्रत्येक के लिए एक सेंटर अलॉटेड किया गया है। साथ ही, छात्र अपने पास के वेरिफिकेशन सेंटर पर जाकर अपनी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: HTET Biometric Verification 2026: एचटीईटी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शुरू, हिसार में बदला सेंटर, जानें नया अपडेट

HTET Biometric Verification 2026 की मुख्य हाइलाइट 

HTET बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन से संबंधित महत्वपूर्ण डेट्स और बोर्ड द्वारा निर्धारित टाइम के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
इंपोर्टेंट डेट्स 
आयोजक संस्था
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी
एग्जाम डेट 
04 - 05 जुलाई 2026
HTET 2026 रिजल्ट और फाइनल की 
05 अगस्त 2026
10 अगस्त से 12 अगस्त 2026
रिपोर्टिंग का टाइम 
सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
वेरिफिकेशन सेंटर 
हरियाणा के सभी 22 जिलों के निर्धारित स्कूल/केंद्र
ऑफिशियल पोर्टल

HTET Biometric Verification Date 2026 - यहां क्लिक करें 

HTET District-Wise Biometric Verification List कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके वेरिफिकेशन के लिए चुनें गए छात्रों की लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम को चेक करें। 

  1. हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘News / Announcements’ सेक्शन में ‘Biometric Verification Candidate List HTET-2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक PDF फाइल खुलकर आएगी।
  4. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम डालकर सर्च करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में फिल है, तो आपको नजदीकी निर्धारित सेंटर पर जाकर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।

वेरिफिकेशन सेंटर पर ले जाने हेतु Important Document 

बायोमीट्रिक सेंटर पर जाते समय इन निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपियों को साथ ले जाना जरूरी है:

  • HTET Admit Card: एग्जाम के समय इस्तेमाल किया गया ऑरिजनल मूल एडमिट कार्ड (Candidate Copy)।
  • ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र: ऑरिजनल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: वही फोटोग्राफ जो एडमिट कार्ड और फॉर्म भरते समय लगाई गई थी।

एचटीईटी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन डेट 2026

पीआरटी, टीजीटी या पीजीटी स्तर के लिए एचटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बायोमेट्रिक सत्यापन निर्धारित तिथियों यानी 10-12 अगस्त 2026 के बीच सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूरा किया जाना चाहिए।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।