IBPS Clerk Prelims Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि वे प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं और मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर पाए हैं या नहीं।
IBPS Clerk Result 2026 - हाइलाइट्स
उम्मीदवार IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी—जैसे कि रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा का विवरण नीचे देख सकते हैं।
Related Stories
-
संस्था का नाम: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)
परीक्षा का नाम: CRP CSA-XVI परीक्षा 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि: नवंबर 2026 (संभावित)
प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 10 और 11 अक्टूबर 2026
अगला चरण: मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा तिथि: 27 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर CRP-Clerical सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Common Recruitment Process for Clerical Cadre XVI लिंक खोलें।
-
इसके बाद Result Status of Online Preliminary Examination 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
-
आपका IBPS Clerk Prelims Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
IBPS क्लर्क रिजल्ट 2026 में दिए गए विवरण
आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं:
-
उम्मीदवार का नाम
-
पिता का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
रोल नंबर
-
उम्मीदवार की श्रेणी (कैटेगरी)
-
परीक्षा का विवरण
-
परीक्षा में पास या फेल होने की स्थिति
-
मेंस परीक्षा से संबंधित जानकारी
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के बाद क्या?
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। मेंस परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 (Tentative) को किया जाएगा। उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे बैंक आवंटन (Provisional Allotment) की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
