IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 जारी, ibps.in से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk (CRP RRBs XV) प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) एडमिट कार्ड 2026 को वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है, जिसका एग्जाम 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। 

Nov 26, 2026, 18:47 IST

IBPS RRB Clerk PET Call Letter 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती प्रक्रिया CRP RRBs XV के अंदर ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) / क्लर्क पोस्ट के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) एडमिट कार्ड 2026 आज 26 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन एलिजिबिल छात्रों ने रजिस्ट्रेशन के टाइम प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का ऑप्शन चुना था। साथ ही, जिन्हें यह सुविधा अलॉट की गई है, वे अब वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, IBPS RRB Clerk Pre-Examination Training (PET) का आयोजन 26 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। वहीं, ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) की प्रारंभिक एग्जाम (Prelims Exam) 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। 

IBPS RRB Clerk PET 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड की डिटेल्स 

भर्ती प्रक्रिया और प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग से जुड़ी सभी प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स
भर्ती संस्था
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS)
भर्ती प्रक्रिया का नाम
CRP RRBs XV
पोस्ट का नाम
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) / क्लर्क
डॉक्यूमेंट का नाम
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) कॉल लेटर 2026
एडमिट कार्ड स्थिति
जारी (26 नवंबर 2026)
PET प्रशिक्षण डेट्स
26 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक
प्रीलिम्स एग्जाम डेट्स 
6, 12 और 13 दिसंबर 2026
डाउनलोड मोड
ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट
www.ibps.in

IBPS RRB Clerk PET Admit Card 2026 Download Link - यहां क्लिक करें

ibps.in से IBPS RRB Clerk PET Call Letter 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र IBPS RRB Office Assistant PET Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए CRP RRBs सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Common Recruitment Process - Regional Rural Banks Phase XV (CRP RRBs XV) ऑप्शन को चुनें।
  4. अब CRP RRBs XV - Office Assistants (Multipurpose) के अंदर Pre-Examination Training (PET) Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करके सबमिट करें।
  6. फिर, PET एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: RPSC School Lecturer Admit Card 2026: 8 दिसंबर को होगा एग्जाम, जानें कब एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप, देखें नोटिस

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।