ICG Admit Card 2026: आईसीजी CGEPT एडमिट कार्ड Direct Link जल्द, joinindiancoastguard.cdac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

ICG CGEPT Admit Card 2026: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 17 और 18 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी है।

Nov 15, 2026, 11:07 IST
ICG CGEPT Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
ICG CGEPT Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

ICG CGEPT Admit Card 2026: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा तटरक्षक नामांकित कर्मचारी कार्मिक परीक्षा (CGEPT) 01/2027 और 02/2027 के लिए ई-एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड) की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) का आयोजन 17 और 18 नवंबर 2026 को देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। आयोग ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (Exam City Slip) पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दी थी। अब अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा तिथि से 48 से 72 घंटे (लगभग 2 से 3 दिन) पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले लें और परीक्षा के दिन हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।

Indian Coast Guard ICG Admit Card 2026 Download Link

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा 01/2027 और 02/2027 बैच की CGEPT 2027 परीक्षा के तहत 365 पदों (नाविक जीडी, डीबी और यांत्रिक) के लिए एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जल्द ही Active किया जाने वाला है। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Related Stories

ICG CGEPT Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड CGEPT-01/2027 और 02/2027 परीक्षाओं से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का  नाम
भारतीय तटरक्षक बल
परीक्षा का नाम
तटरक्षक नामांकित कर्मचारी कार्मिक परीक्षा (CGEPT)
भर्ती बैच
01/2027 और 02/2027
कुल रिक्त पद
365
पद का नाम
नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I
परीक्षा तिथि
17 नवंबर और 18 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड तिथि
जल्द
आधिकारिक वेबसाइट
indiancoastguard.gov.in

ICG CGEPT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

आवेदक नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • होमपेज पर CGEPT 2026 Admit Card या Login लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड (Login Credentials) दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।