IGNOU Hall Ticket December 2026: ignou.samarth.edu.in से डाउनलोड करें TEE एडमिट कार्ड

IGNOU Hall Ticket December 2026: अभ्यर्थी IGNOU के आधिकारिक पोर्टल ignou.samarth.edu.in  पर जाकर अपना दिसंबर 2026 TEE हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

Nov 6, 2026, 11:07 IST
IGNOU Hall Ticket December 2026 डाउनलोड करें।
IGNOU Hall Ticket December 2026 डाउनलोड करें।

IGNOU Hall Ticket December 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, विषय कोड और परीक्षा से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।

IGNOU December 2026 TEE हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

Related Stories

विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
परीक्षा का नाम
दिसंबर TEE 2026
परीक्षा का प्रकार
टर्म एंड एग्जामिनेशन
कोर्स
UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट
परीक्षा माध्यम
ODL और Online
डेट शीट
संशोधित अस्थायी डेट शीट
डेट शीट जारी होने की तिथि
2 नवंबर 2026
परीक्षा शुरू
25 नवंबर 2026
परीक्षा की अंतिम तिथि
14 जनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइट
ignou.ac.in

IGNOU Hall Ticket December 2026 Link

IGNOU December 2026 Revised Tentative Date Sheet

IGNOU Hall Ticket December 2026 कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. IGNOU के आधिकारिक पोर्टल (www.ignou.ac.in) को ओपन करें।

  • होमपेज पर मौजूद 'Announcements' या 'Examination' टैब पर जाएं।

  • 'December 2026 TEE Hall Ticket' से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

  • यदि आपको समर्थ (Samarth) पोर्टल पर रिडायरेक्ट किया जाता है, तो वहां साइन इन करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन दर्ज करें।

  • 'Examination Services' या 'Hall Ticket' सेक्शन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड में सभी दर्ज जानकारियों का अच्छी तरह मिलान कर लें।

  • अंत में हॉल टिकट PDF फाइल सेव करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

  • IGNOU December 2026 TEE परीक्षा का शेड्यूल

    विश्वविद्यालय की ओर से 2 नवंबर 2026 को दिसंबर TEE की संशोधित अस्थायी डेट शीट जारी की गई है। इसके अनुसार परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

    परीक्षा सत्र
    समय
    सुबह की पाली
    10:00 AM से 1:00 PM
    शाम की पाली
    2:00 PM से 5:00 PM

    प्रत्येक विषय की परीक्षा अवधि संबंधित प्रश्नपत्र में दी जाएगी।

    परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

    • परीक्षा केंद्र का पता पहले ही चेक कर लें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।

    • IGNOU का वैध स्टूडेंट आईडी कार्ड साथ रखें।

    • हॉल टिकट पर दिए गए विषय कोड और परीक्षा की तिथि देख लें।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।