[Official] UP Special TET Answer Key 2026: पेपर 1, 2 यूपी स्पेशल टीईटी उत्तर कुंजी जल्द, यहां मिलेगा Direct Link
UP Special TET Answer Key 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की PDF आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान करके अपने अनुमानित अंकों की गणना कर सकते हैं।
UP Special TET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP Special TET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों को पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के सही उत्तर का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का आकलन कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से 3 नवंबर 2026 को स्पेशल टीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा के सफल आयोजन और अभ्यर्थियों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी दी गई है। हालांकि, नोटिस में अभी आंसर की जारी करने की तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है।
https://t.co/h60w0j4zEo
— UPESSC (@upesscprayagraj) November 3, 2026
UP Special TET Answer Key 2026: कब जारी होगी आंसर की?
यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थी अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद यह लगाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पेपर 1 एवं पेपर 2 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी कर सकता है।
हालांकि, आयोग की ओर से आंसर की जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें।
UP Special TET Question Paper 2026: यूपी स्पेशल टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 PDF डाउनलोड करें
3 नवंबर को दो पालियों में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 3 नवंबर 2026 को स्पेशल टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी।
-
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
-
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने AI Integrated Control Command Room के माध्यम से निगरानी की। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग भी की गई।
UP Special TET 2026: परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए शामिल?
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पेपर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति इस प्रकार रही:
| विवरण | पेपर 1 | पेपर 2 |
| कुल पंजीकृत अभ्यर्थी | 58,535 | 48,194 |
| उपस्थित अभ्यर्थी | 50,666 | 43,015 |
| उपस्थिति प्रतिशत | 86.6% | 89.25% |
दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,06,729 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 93,681 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे UP Special TET Answer Key 2026
आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Latest News सेक्शन में UP Special TET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब Paper 1 या Paper 2 में से अपना पेपर चुनें।
-
मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें, यदि आवश्यक हो।
-
स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
-
आंसर की डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती दिखाई देती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेगा। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि, शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आयोग के आधिकारिक नोटिस में दी जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.