[OUT] UP Special TET Answer Key 2026: यूपी स्पेशल टीईटी आंसर की upessc.up.gov.in पर जारी, 100 रुपये शुल्क देकर 12 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
UP Special TET Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षार्थी 12 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, तो ऑनलाइन माध्यम से प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
UP Special TET Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP Special TET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने 5 नवंबर 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर मास्टर सेट की उत्तर कुंजी देख सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी स्पेशल टीईटी 2026 में पेपर 1 के लिए 58,535 और पेपर 2 के लिए 48,194 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से पेपर 1 में 50,666 (86.6%) और पेपर 2 में 43,015 (89.25%) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पेपर मिलाकर कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

UP Special TET Answer Key 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
-
परीक्षा का नाम: UP Special TET 2026
-
परीक्षा तिथि: 3 नवंबर 2026
-
यूपी स्पेशल टीईटी आंसर की जारी होने की तिथि: 5 नवंबर 2026
-
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर 2026
-
अंतिम समय: रात 11:59 बजे
-
आपत्ति शुल्क: 100 रुपये प्रति आपत्ति
-
आपत्ति का माध्यम: ऑनलाइन
UP Special TET Answer Key 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने UP Special TET 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की 5 नवंबर 2026 को अपलोड कर दी है। आंसर की से संबंधित आपत्ति पोर्टल का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक की मदद से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें- UP Special TET Answer Key 2026 Download Link
UP Special TET Question Paper 2026: यूपी स्पेशल टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 PDF डाउनलोड करें
UP Special TET Objection Last Date: 12 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद हो जाएगी।
UP Special TET Answer Key Objection fee: एक आपत्ति के लिए देना होगा 100 रुपये शुल्क
यूपी स्पेशल टीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति सफलतापूर्वक सबमिट नहीं होगी। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
UP Special TET Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर UP Special Objection लिंक पर क्लिक करें।
-
अब ऑब्जेक्शन पोर्टल upessc.net/nov2026specialtetqc/Login.aspx लिंक खुलेगा।
-
यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DDMMYYYY फॉर्मेट) दर्ज करके लॉगिन करें।
-
संबंधित प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है।
-
दिए गए ड्रॉपडाउन मेन्यू से आपत्ति का प्रकार चुनें।
-
अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और प्रमाण संबंधित टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें।
-
अब प्रति आपत्ति 100 रुपये के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
अंत में अपनी आपत्ति सबमिट करें और ऑब्जेक्शन समरी डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.