India Post GDS 2nd Merit List 2026 Latest Updates: इंडिया पोस्ट द्वारा जुलाई 2026 चक्र के तहत 23,757 जीडीएस, बीपीएम और एबीपीएम पदों के लिए आयोजित भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। पहली सूची के चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने के बाद, अब दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले पैटर्न के अनुसार, जीडीएस की 2nd मेरिट लिस्ट नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर सर्कल वाइज PDF फॉर्मेट में जारी होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगी?
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस 27 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है। तब से, उम्मीदवार दूसरी मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, डाक विभाग नवंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में सर्कल-वाइज GDS Second Merit List 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी कर सकता है। इस सूची के माध्यम से डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के खाली रह गए पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार रहें ताकि सूची जारी होते ही बिना किसी देरी के अगली चरण की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
Related Stories
GDS Second Merit List 2026 कहां और कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:
-
सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
होम पेज पर Shortlisted Candidates या संबंधित शेड्यूल सेक्शन को खोलें।
अपने संबंधित राज्य या पोस्टल सर्कल का चयन करें।
उपलब्ध सूची में Supplementary List-II या दूसरी मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इसके बाद Ctrl + F की सहायता से अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
जीडीएस 1st लिस्ट में नाम नहीं आया है तो क्या करें?
यदि पहली GDS सूची में आपका नाम शामिल नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। विभाग बचे खाली पदों के लिए अगली मेरिट लिस्ट यानी तीसरी सूची भी जारी करेगा। ऐसे में, अपना आवेदन विवरण और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित व तैयार रखें। जैसे ही नई सूची जारी होगी, आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम चेक कर सकेंगे।
