IPS प्रीति यादव को नोएडा ज़ोन का DCP नियुक्त किया गया है। वह नोएडा जाेन की पहली महिला DCP होंगी। प्रीति पहले गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा से जुड़े विभागों में जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है, जिनका जन्म 10 अप्रैल 1996 में हुआ। प्रीति के पिता का नाम मुकेश यादव है। वह चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे हैं। उनकी पढ़ाई के बारे में बात करें, तो प्रीति ने आर्ट्स से 12वीं की परीक्षा पास की, जिसमें उनके 96.2 प्रतिशत अंक आए थे, जिसके बाद साल 2019 में उन्होंने भूगोल से बीए ऑनर्स किया था और यूनिवर्सिटी भी टॉप किया था।
प्रीति यादव रह चुकी है यूनिवर्सिटी टॉपर
अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रीति भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुट गई क्योंकि बचपन का सपना जो पूरा करना था। साल 2019 में पहली ही बार में प्रीति ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और 26 अगस्त 2019 में IPS के पद पर सलेक्ट हो गई। अपनी IPS की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रीति को पहली पोस्टिंग सहारनपुर में मिली और साल 2019 से 2023 तक एसएसपी के पद पर काम किया। इसके बाद प्रीति का प्रमोशन हो गया।
Related Stories
प्रीति यादव को जब मिला एडिशनल डीसीपी का पद
प्रमोशन मिलने के बाद प्रीति यादव को गौतमबुद्ध नगर में एडिशनल डीसीपी के पद सलेक्ट किया गया, जो महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा से जुड़े विभागों में जिम्मेदारी संभाल रही थीं और अब प्रीति को नोएडा जोन की डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जो नोएडा जाेन की पहली महिला डीसीपी होंगी। प्रीति ने लव मैरिज की थी। उनके पति के नाम मनोज मिश्रा है, जो पेशे से एक्टर हैं।
प्रीति खाना बनाने की हैं शौकीन
IPS प्रीति यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पेंटिंग करना और खाना बनाने का काफी शौक है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से पेंटिंग और खाना बनाने की वीडियों पोस्ट करती रहती है। प्रीति के फैंस भी उनकी वीडियों पर प्यार बरसाते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमने-फिरने का शौक भी है।
