SSC Exam Calendar 2026: नवंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं, SSC ने जारी किया शेड्यूल नोटिस
SSC Exam Calendar 2026 जारी हो गया है। नवंबर में CGEPT, टाइपिंग टेस्ट और दिल्ली पुलिस SI पेपर-II परीक्षा की तारीखें और पूरा शेड्यूल यहां देखें।
SSC Exam Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली 3 प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग ने 2 नवंबर 2026 को परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT), विभागीय टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के अलावा दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-II का आयोजन नवंबर 2026 में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है या संबंधित भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं, वे जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
-1793677251112.webp)
SSC Exam Calendar 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, तीनों परीक्षाओं की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SSC नवंबर परीक्षा कार्यक्रम 2026 की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | परीक्षा मोड | परीक्षा की तारीख |
| कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) बैच 01/2027 और 02/2027 | CBE | 17-18 नवंबर 2026 |
| वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2025 | स्किल टेस्ट | 20-21 नवंबर 2026 |
| दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 (पेपर-II) | CBE | 28 नवंबर 2026 |
कोस्ट गार्ड परीक्षा 17 और 18 नवंबर को
SSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के बैच 01/2027 और 02/2027 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन 17 और 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा।इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाले अगले नोटिस को देखना चाहिए।
टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की डेट घोषित
वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2025 का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ये स्किल टेस्ट अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित होंगे।संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ आयोग द्वारा जारी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।
दिल्ली पुलिस SI पेपर-II 28 नवंबर को
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-II की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 28 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBE) में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के अगले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.