[Revised ] UP TET Result 2026: जल्द जारी होगा यूपी टीईटी का संशोधित रिजल्ट, पुराना लिंक हुआ डी-एक्टिवेट
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूपी टीईटी 2026 का संशोधित परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। 2 विवादित प्रश्नों को हटाकर 148 प्रश्नों के आधार पर नया रिजल्ट तैयार हो रहा है, और पुराना लिंक डी-एक्टिवेट कर दिया गया है।
UP TET Revised Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब यूपी टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट ने विवादित प्रश्नों और उत्तर कुंजी से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकरण को दोबारा संशोधित परिणाम तैयार करने का निर्देश दिया है।
इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से नए सिरे से अभ्यर्थियों का परिणाम तैयार किया जाएगा। वहीं, पहले जारी किए गए रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार अब नए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोर चेक कर सकेंगे।
Revised UPTET Result 2026 – हाइलाइट्स
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार दो विवादित प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाकर 148 प्रश्नों के आधार पर सभी संबंधित अभ्यर्थियों के अंक और परिणाम संशोधित किए जाएंगे। रिजल्ट से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देखें।
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | UP Education Service Selection Commission (UPESSC) |
| पुराना रिजल्ट जारी होने की तिथि | 26 अगस्त 2026 |
| हाईकोर्ट का आदेश | 28 अक्टूबर 2026 |
| संबंधित हाईकोर्ट | इलाहाबाद हाईकोर्ट |
| हटाए जाने वाले प्रश्न | 2 प्रश्न |
| मूल्यांकन का आधार | 148 प्रश्न |
| रिवाइज्ड रिजल्ट | जल्द |
| रिजल्ट की आधिकारिक तिथि | अभी घोषित नहीं |
| पुराना रिजल्ट लिंक | डी-एक्टिवेट |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
| रिजल्ट चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
UPTET Result 2026: कब जारी होगा संशोधित रिजल्ट?
यूपी टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर आयोग की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिजल्ट दोबारा तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होने पर इसे जारी किया जाएगा।
संशोधित परिणाम जारी होने से उत्तर प्रदेश में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिल सकता है। उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए UPESSC की वेबसाइट upessc.up.gov.in नियमित रूप से चेक करते रहें।
पुराना UPTET Result लिंक वेबसाइट से हुआ डी-एक्टिवेट
आयोग ने यूपी टीईटी का पिछला रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते थे। हालांकि, अब पुराने परिणाम का लिंक वेबसाइट से डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। इसके बाद अभ्यर्थियों के बीच संशोधित रिजल्ट को लेकर इंतजार बढ़ गया है। नए परिणाम में कोर्ट के आदेश के अनुसार जरूरी संशोधन किए जाने की उम्मीद है।
नए यूपी टीईटी रिजल्ट से किसे होगा फायदा?
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 148 प्रश्नों के आधार पर परिणाम का पुनर्मूल्यांकन किया जाना है। इससे परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के अंकों और पात्रता की स्थिति पर असर पड़ सकता है।
खासकर वे अभ्यर्थी जो पहले जारी परिणाम में एक या दो अंकों से पास होने से चूक गए थे, उन्हें संशोधित रिजल्ट में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कितने उम्मीदवारों को इसका लाभ मिलेगा, यह नया परिणाम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
UPTET Revised Result 2026 कैसे चेक करें?
संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे।
-
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
इसके बाद Sign In या Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, मूल्यांकन से दो विवादित प्रश्नों को हटा दिया जाएगा, और शेष 148 प्रश्नों के आधार पर सभी संबंधित उम्मीदवारों के अंकों और परिणामों को संशोधित किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.