Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Link हुआ जारी, करेक्शन की लास्ट डेट 7 नवंबर
BSEB Matric 10th Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10 (मैट्रिक) की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड लिंक कर दिया है। छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक संबंधित BSEB पोर्टल के माध्यम से अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें करेक्शन कर सकते हैं।
BSEB 10th Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से अपना डमी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि इस डमी एडमिट कार्ड में छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, फोटो या अन्य विवरण में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 के बीच इसमें ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा की गई गलतियों में सुधार किए जाने के बाद, फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Bihar Board Dummy Admit Card 10th 2027 Link
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं (मैट्रिक) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र एवं विद्यालय के प्रधानाध्यपक अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर या नीचे दिए लिंक की मदद से डमी एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Link
BSEB 10th Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
-
पोर्टल पर अपने आवश्यक लॉगिन विवरण (User ID और पासवर्ड) दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे ऑनलाइन डाउनलोड करें और दिए गए विवरणों को चेक करें।
डमी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, फोटो या अन्य विवरणों में कोई गलती है, तो 7 नवंबर तक संबंधित विद्यालय/पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुधार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
कब जारी होगा डमी फाइनल एडमिट कार्ड?
डमी एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों की जांच और सुधार हो जाने के बाद, फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल फाइनल एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
Dummy Admit Card 10th: हेल्प डेस्क
यदि छात्रों को अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या विवरणों में सुधार करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
-
Help Desk No: 9430429722 (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)
-
Help Desk Email: bseb@antiersolutions.com
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.