जेएनवीएसटी 6th Admission 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन नियम बदले, 31 जुलाई तक करें फ्री Registration

Navodaya Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह में एडमिशन के लिए चुने एग्जाम के नोटिस जारी हो गए है। छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसके एग्जाम 28 नवंबर से होंगे। 

Jul 14, 2026, 18:14 IST

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सेशन 2027-28 के लिए एडमिशन के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे विशेषकर सीमावर्ती जिलों के बच्चों को काफी फायदा होगा। साथ ही, NVS, भारत सरकार द्वारा JNVST में 6th में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम का नोटिस जारी कर दिया गया है।

इस बार रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 को तय की गई है। यदि आप अपने बच्चे को भी नवोदय में पढ़ना चाहता है, तो इन नए नियम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से देखें। 

JNVST Class 6 Admission 2026: जरूरी तारीखें और शेड्यूल

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझें:

इवेंट 
महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 
06 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की लास्ट डेट 
31 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन फीस 
पूर्णतः निःशुल्क (कोई फीस नहीं)
एंट्रेंस एग्जाम (Phase 1) की डेट 
28 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट

Navodaya Class 6 Admission 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें 

कौन से छात्र कर सकते हैं Registration? 

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बयान के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर चयन एग्जाम में जिले के मूल निवासी वाले छात्र ही रजिस्टर कर सकते हैं। साथ ही, छात्र द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 का पूरा शैक्षणिक सेशन मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ाई कि हो। JNVST कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच ही होना चाहिए।  

बड़ा बदलाव: सीमावर्ती और पड़ोसी जिलों के छात्रों के लिए 'नया नियम' क्या है?

नवोदय विद्यालय समिति ने इस साल एडमिशन नीति में जो सबसे महत्वपूर्ण बदलाव किए है, वह सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है:

नया रेडियल दूरी नियम (10 KM Rule): छात्रों के लिए यह नियम पहला नियम है। यह नियम केवल उसी जिले के नवोदय विद्यालय में रहने वाले छात्रों के लिए है जहां वह रहते है। साथ ही, वह छात्र उसी जगह 5वीं में पढ़ रहा हो।

परंतु, इस नियम के अनुसार अब कोई छात्र अपने घर के जिले की सीमा पर रहता है, तो वह पड़ोसी जिले की सीमा से 10 कीमी. की रेडियल डिस्टेंस के अंदर आने आ रहे है, तो वह भी इस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

पेरेंट्स अपने बच्चे के फॉर्म को यदि JNVST एडमिशन के लिए भरना चाहते हैं, तो वह इन निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से देखें। 

  • कक्षा 5वीं की पढ़ाई: छात्र को शैक्षणिक सेशन 2026-27 में किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
  • नवोदय चयन एग्जाम (JNVST) में छात्र केवल एक बार ही बैठ सकता है। यदि कोई छात्र पहले एग्जाम दे चुका है, तो वह दोबारा एग्जाम नहीं दे सकता है। 

JNVST कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नवोदय विद्यालय में बिना-फीस दिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया गया है:

1. NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या सीधे cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ‘Click here for Class VI Registration 2027-28’ कें लिंक पर क्लिक करें।

3. स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित कराया गया निर्धारित रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर उसे भरें, और उस पर छात्र व पेरेंट्स के साइन करवाकर स्कैन कॉपी अपलोड करें।

4. फिर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, आधार नंबर, विद्यालय का डिटेल्स और एड्रेस को ध्यान से फिल करें।

5. फिर, सभी डिटेल्स को फॉर्म में ऑनलाइन भर दें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates