JNVST Class 6 Admit Card 2027 OUT: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं उनके अभिभावक आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। परीक्षा के दिन बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Navodaya Class 6 Admit Card 2027 Download Link
नवोदय क्लास 6 का एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.in पर उपलब्ध है। छात्र अब बिना देरी किए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।
यहां क्लिक करें- JNVST Class 6 Admit Card 2027 Link
Related Stories
JNVST Class 6 Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "JNVST Class 6 Admit Card 2027" लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद "Submit" या "Download" बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
