LNMU Internal Exam 2026: मिथिला यूनिवर्सिटी ने इंटरनल एग्जाम को लेकर बड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार सभी कॉलेजों को 16 जुलाई तक इंटरनल मार्क्स अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
LNMU Internal Exam 2026: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने यूजी कोर्स के चौथे सेमेंस्टर (2024-28) परीक्षा 2026 के इंटरनल मार्क्स के संबंध में नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी ने कहा सी.बी.सी.एस (Choice Based Credit System) के तहत इंटरनल एग्जाम अब कॉलेज स्टेट पर आयोजित किए जाएं। मिथिला विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों को अपने नामांकित छात्रों की सभी विषयों की इंटरनल परीक्षा खुद आयोजित करनी होगी। इसी के साथ इंटरनल मार्क्स भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
Related Stories
LNMU Internal Exam 2026: इंटरनल मार्क्स समय से अपलोड करने के निर्देश
LNMU यूनिवर्सिटी ने इंटरनल एग्जाम के लिए नोटिस जारी होने के साथ मार्क्स अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं। नोटिस के अनुसार, UG Semester-IV (Session 2024–28) की Internal Examination कॉलेज स्तर पर आयोजित की जाएगी।सभी कॉलेजों को 16 जुलाई 2026 तक Internal Exam के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
पोर्टल ऑनलाइन माध्यम से अंक अपलोड की दो हार्डकॉपी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भी सबमिट करनी होगी।
इसी के साथ कॉलेजों को ये सुविधा दी गई है कि सभी सेमेस्टर एग्जाम की डेट और टाइम खुद तय करें। कॉलेज अपने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन करा सकते हैं।
जिन छात्रों का नाम लिस्ट में नहीं उनका क्या होगा?
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) की लिस्ट में जिन छात्रों के नाम शामिल नहीं होंगे, उनके लिए कॉलेज द्वारा अलग व्यवस्था की जाएगी। यह नोटिस उन सभी छात्र - छात्राओं के लिए है, जो यूजी सेमेंस्टर IV, सेशन 2024-28 में पढ़ाई कर रहे हैं।
जिन छात्रों के नाम लिस्ट में नहीं होंगे ऐसे छात्रों के लिए कॉलेज को अलग से एक मार्कशीट तैयार करनी होगी। इस विशेष मार्कशीट को कॉलेज ऑफिशियल लेटर पैड पर बनाकर यूनिवर्सिटी की ई- मेल आईडी examlnmu23@gmail.com पर मेल करना होगा। इसकी भी दो प्रतियां परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी होगी।
