MP ADPO Answer Key 2026: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी उत्तर कुंजी जल्द, यहां मिलेगा PDF लिंक

MP ADPO Answer Key 2026: मध्य प्रदेश में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 

Nov 1, 2026, 23:55 IST
MPPSC ADPO Answer Key 2026 डाउनलोड करें।
MPPSC ADPO Answer Key 2026 डाउनलोड करें।

MP ADPO Answer Key 2026: मध्य प्रदेश में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा आज रविवार, 1 नवंबर को आयोजित की गई। यह परीक्षा प्रदेश के चार प्रमुख शहरों—इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए गए कुल 83 परीक्षा केंद्रों पर हुई।  इस परीक्षा में लगभग 33 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अब उत्तर कुंजी का इंतजार है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपनी आंसर की MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे और अपने अंकों का मिलान कर संभावित स्कोर निकाल सकेंगे।

MPPSC ADPO Exam 2026 Answer Key: एक ही पाली में हुई ADPO परीक्षा 2026

 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक केवल एक ही पाली (Shift) में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए विभिन्न शहरों में बनाए गए केंद्रों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

Related Stories

  • इंदौर: यहां सबसे अधिक 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 16 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इंदौर में जीएसआईटीएस (GSITS), होलकर कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मालव कन्या महाविद्यालय और किला मैदान जैसे प्रमुख संस्थानों को केंद्र बनाया गया।

  • भोपाल: यहां 19 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।

  • ग्वालियर: यहां 11 केंद्रों पर करीब 4 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

  • जबलपुर: यहां 14 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

  • नोट: दी गई संख्या में बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए official website पर जाएं। 

    आपको बता दें कि यह परीक्षा पहले 18 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने इसमें संशोधन करके इसकी नई तारीख 1 नवंबर निर्धारित की थी।

    MP ADPO Answer Key हाइलाइट्स

    असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के तहत कुल 107 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। परीक्षार्थी इस भर्ती से जुड़ी अन्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    परीक्षा का नाम
    सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (MP ADPO) परीक्षा 2026
    आयोग का नाम
    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
    कुल पद
    107
    परीक्षा की तारीख
    1 नवंबर 2026
    परीक्षा का समय
    दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
    परीक्षा शहर
    इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर
    कुल परीक्षा केंद्र
    83
    कुल अभ्यर्थी
    लगभग 33,000
    उत्तर कुंजी की स्थिति
    जल्द जारी होगी
    आधिकारिक वेबसाइट
    mppsc.mp.gov.in

    MPPSC ADPO Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    MPPSC ADPO उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

    1. सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर "What's New" सेक्शन या Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।

    3. फिर लिस्ट में "Provisional Answer Key - Assistant District Public Prosecution Officer (ADPO) Exam" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    4. लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा के सभी प्रश्न-पत्र सेटों (Set A, B, C, D) की प्रोविजनल आंसर की PDF प्रारूप में खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें।

    5. अपने Question Booklet Set के अनुसार दिए गए उत्तरों का मिलान करें और संभावित स्कोर निकालें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।