NASA Astronaut Recruitment 2026: नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर nasa.gov पर नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक है। 04 दिसंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चुने गए उम्मीदवारों को करीब 2 साल की ट्रेनिंग मिलेगी। वे मून मिशन पर जाएंगे और वहीं रहकर काम करेंगे। नासा को ऐसे अंतरिक्ष यात्री चाहिए, जो एजेंसी के आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत मिशन को सपोर्ट कर सकें और इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी और एक्सपीरियंस डेवलप करने में मदद कर सकें।
NASA Astronaut Recruitment 2026 Eligibility Criteria
नासा में एस्ट्रोनॉट्स बनने के लिए उम्मीदवार अमेरिका का नागरिक होना अनिवार्य है। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथ में मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
Related Stories
NASA Astronaut Recruitment 2026 क्या काम करना होगा?
नासा में एस्ट्रोनॉट्स के लिए सेलक्ट किए गए कैंडिडेट्स को NASA के जॉनसन स्पेस सेंटर में 2 साल की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी. स्पेसवॉकिंग, स्पेसक्राफ्ट चलाना, एयरक्राफ्ट उड़ाना और रोबोटिक इक्विपमेंट इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा।
NASA अंतरिक्ष यात्री के रिक्त पदों को क्यों भरना चाहता है?
नासा का अंतरिक्ष यात्रियों के रिक्त पदों को भरने का मकसद चांद पर इंसानों की बस्ती को बसाना सकती है। एस्ट्रोनॉट्स मून मिशन के लिए सलेक्टिड अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट 2027 के आखिर में जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रमा पर नासा का बेस पावर सिस्टम, गाड़ियों और रोबोटिक इक्विपमेंट को मिलाकर बनाया जाएगा। इससे एस्ट्रोनॉट्स को साइंटिफिक रिसर्च करने, आस-पास के इलाके को एक्सप्लोर करने और लंबे समय तक चांद पर रहकर काम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल NASA आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2028 तक एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर वापस भेजने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में VDO सहित 1784 पदों पर होंगी भर्तियां, 01 दिसंबर है लास्ट डेट
