NBEMS Diploma Final Theory Result 2026: अक्टूबर सेशन का एग्जाम रिजल्ट जारी, natboard.edu.in से डाउनलोड करें PDF

NBEMS Diploma Result October 2026 Session: NBEMS ने डिप्लोमा फाइनल थ्योरी एग्जाम (अक्टूबर 2026 सेशन) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र  natboard.edu.in से रिजल्ट पीडीएफ जल्द डाउनलोड करके रिजल्ट को देख सकते हैं। 

Nov 20, 2026, 12:43 IST
NBEMS Diploma Final Theory Exam Result 2026
NBEMS Diploma Final Theory Exam Result 2026

NBEMS Diploma Final Theory Exam Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NBEMS डिप्लोमा फाइनल थ्योरी एग्जाम (अक्टूबर 2026 सेशन) का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने यह एग्जाम दिए थे, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ (PDF) देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एग्जाम 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। आज जारी की गई रिजल्ट पीडीएफ में छात्रों का एप्लीकेशन सीक्वेंस नंबर (Application Seq No.), रोल नंबर और पब्लिश्ड रिजल्ट को फिल करें। 

NBEMS Diploma October 2026 Result Declared Important Links 

NBEMS Diploma Final Theory Result 2026 - यहां क्लिक करें 

NBEMS Diploma Final Theory Result 2026 Notification - यहां क्लिक करें

Related Stories

NBEMS डिप्लोमा फाइनल थ्योरी रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण जानकारी और डेट्स 

छात्रों को एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी प्रमुख डेट्स और नियमों के बारे में जानने के लिए यहां देखें:

  • एग्जाम का नाम: NBEMS डिप्लोमा फाइनल थ्योरी एग्जाम (अक्टूबर 2026 सेशन)
  • एग्जाम की डेट्स: 11, 12 और 13 सितंबर 2026
  • रिजल्ट जारी की स्थिति: जारी (20 नवंबर 2026 को जारी)
  • ऑफिशियल वेबसाइट: natboard.edu.in
  • स्कोरकार्ड की उपलब्धता: पेपर-वार मार्क्स और कुल टोटल वाला व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जल्द ही कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • आंसर स्क्रिप्ट के लिए अनुरोध की लास्ट डेट: 25 नवंबर 2026 (परिणाम घोषणा के 7 कैलेंडर दिनों के भीतर)।
  • अन-असेस्ड आंसर के री-इवैल्यूएशन की लास्ट डेट: 28 नवंबर 2026 

रिजल्ट पीडीएफ और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र रिजल्ट PDF को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर NBEMS Diploma Final Theory Result 2026 (October Session) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी। 
  4. फिर, उसमें अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन सीक्वेंस नंबर को चेक करें। 
  5. फिर, अपना स्टेटस चेक करें।
  6. चेक करने के बाद पीडीएफ को सेव कर लें।                        

यहां भी पढ़े: NEET UG Counselling 2026 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 6 का प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट आउट, mcc.nic.in से करें Download 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।