NEET PG Counselling 2026 Round 2 NRI लिस्ट जारी, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक

MCC NEET PG Round 2 Candidates List: चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 के लिए योग्य एनआरआई (NRI) उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दी है, जिसमें लगभग 99 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल मंजूरी मिली है।

Nov 17, 2026, 12:09 IST
MCC NEET PG Round 2 NRI Eligible Candidates List
MCC NEET PG Round 2 NRI Eligible Candidates List

NEET PG 2026 Counselling Update: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट-ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma/DNB) सिलेब्सों में एडमिशन के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर 'NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026' लिस्ट जारी कर दी है।

वे सभी छात्र जिन्होंने अपने भारतीय कोटे (Indian Quota) से एनआरआई (NRI) कैटेगरी में बदलाव के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे, वे अब पोर्टल पर जाकर इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर को चेक कर सकते हैं। 

NEET PG 2026 Round 2 NRI List: मुख्य डिटेल्स 

एनआरआई काउंसलिंग प्रक्रिया और लिस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण नंबर और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

काउंसलिंग डिटेल्स 
ऑफिशियल डिटेल्स 
आयोजन संस्था
चिकित्सा परामर्श समिति (MCC / DGHS)
काउंसलिंग राउंड 
नीट पीजी काउंसलिंग 2026 - राउंड 2
जारी लिस्ट का नाम
NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026
शामिल छात्रों के नंबर 
लगभग 99 छात्र
ऑफिशियल वेबसाइट
mcc.nic.in
राउंड 2 रिपोर्टिंग डेट्स 
18 नवंबर से 24 नवंबर 2026

MCC NEET PG Round 2 NRI Eligible Candidates List: यहां क्लिक करें 

एनआरआई कैटेगरी बदलाव और प्रोविजनल स्थिति

एमसीसी (MCC) द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 99 छात्रों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।

  • प्रोविजनल अप्रूवल: छात्रों का भारतीय से एनआरआई कैटेगरी में यह परिवर्तन पूरी तरह से प्रोविजनल है, जो उनके द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट की सूक्ष्म जांच के आधार पर किया गया है।
  • सीट अलॉटमेंट के समय जांच: काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान यदि किसी छात्र को एनआरआई कोटे के अंदर सीट अलॉट होती है, तो कॉलेज रिपोर्टिंग के टाइम उन्हें अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। डॉक्यूमेंट सही न पाए जाने पर एडमिशन रद्द भी किया जा सकता है।

MCC वेबसाइट से NRI Eligibility List कैसे डाउनलोड करें? 

NRI Eligibility List को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए 'PG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद 'NRI List of Eligible Candidates for PG (Round 2) 2026' के लिंक को खोलकर लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, स्क्रीन पर PDF फाइल को खोलकर अपने रोल नंबर को सर्च करें।  
  5. सर्च करने के बाद इस PDF का कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: JEE Main 2027: NTA ने जारी किए महत्वपूर्ण FAQs, जानें क्या आधार और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग होने पर होगी परेशानी? 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।