NEET UG Counselling 2026 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 6 का प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट आउट, mcc.nic.in से करें Download

MCC ने NEET UG Counselling 2026 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 6 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी कर दिया है। साथ ही, फाइनल रिजल्ट भी आज जारी होने की उम्मीद की जा रही है। शॉर्टलिस्ट छात्र mcc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक करके 21 से 28 नवंबर 2026 के बीच अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करें। 

Nov 20, 2026, 12:05 IST
NEET UG 2026 Special Stray Vacancy Provisional Allotment
NEET UG 2026 Special Stray Vacancy Provisional Allotment

NEET UG 2026 Special Stray Vacancy Round 6: मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे नीट यूजी (NEET UG) छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 6 (BDS और B.Sc Nursing सीटों के लिए) का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है।

जिन छात्रों ने इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा किया था, वे अब पोर्टल पर जाकर प्रोविजनल अलॉटमेंट पीडीएफ (PDF) को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपनी असॉटेड सीट को चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल शेड्यूल और लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, ऑब्जेक्शन के निस्तारण के बाद फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट आज 20 नवंबर 2026 जारी होने की भी पूरी उम्मीद की जा रही है। 

NEET UG 2026 Special Stray Vacancy Provisional Allotment - यहां क्लिक करें

NEET UG राउंड 6 अलॉटमेंट रिजल्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र NEET UG Round 6 अलॉटमेंट रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

Related Stories

  1. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर, 'Current Events' सेक्शन में "PROVISIONAL ALLOTMENT RESULT FOR UG 6TH ROUND 2026" (या फाइनल जारी होने पर Final Result) के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर अलॉटमेंट लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  5. फिर, NEET UG रोल नंबर या रैंक सर्च करें। 
  6. चेक करने के बाद पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।

यहां भी पढ़े: School Holiday 2026: 20 नवंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी है या नहीं? जानें सभी राज्यों का लेटेस्ट अपडेट 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।