NEET UG 2026 Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का रिजल्ट कुछ दिन पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। इस साल एग्जाम में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख छात्रों ने एग्जाम को पास किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों पर एडमिशन के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतेजार कर रहे है।
नए सीट मैट्रिक्स के अनुसार देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है। इस घोषणा के बाद ही छात्रों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाकर 1,36,939 के करीब कर दी गई है। छात्र रिजल्ट के बाद की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और काउंसलिंग से जुड़ी इंपोर्टेंट जानकारियों के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
NEET UG 2026: काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स
नीट स्कोरकार्ड जारी होने के बाद देश भर के मेडिकल कॉलेजों की सीटों को दो कैटेगरी में बांटकर जल्द ही काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एग्जाम और काउंसलिंग से संबंधित सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
ऑफिशियल डेटा एंड डिटेल्स
|
|
एग्जाम नियामक संस्था
|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
|
|
रिजल्ट जारी होने की डेट
|
16 जुलाई 2026
|
|
कुल क्वालिफाइड छात्र
|
11.21 लाख छात्र
|
|
ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ) काउंसलिंग संस्था
|
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)
|
|
स्टेट कोटा (85%) काउंसलिंग संस्था
|
संबंधित राज्यों के चिकित्सा शिक्षा विभाग/प्राधिकरण
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
एडमिशन के लिए सबसे इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट
NEET UG 2026 काउंसलिंग के दौरान सीट अलॉट होने पर छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए ऑरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर जानी होगी। छात्र इन डाक्यूमेंट्स को तैयार रखें।
- नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
- कैटेगरी सर्टिफिकेट OBC/SC/ST/EWS/PwBD को देखें
- निवास प्रमाण पत्र: केवल स्टेट कोटा काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो:
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
काउंसलिंग प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले छात्रों को MCC (AIQ के लिए) या राज्य के काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- चॉइस फिलिंग: छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेजों और एमबीबीएस/बीडीएस जैसी ब्रांचों की प्राथमिकता लिस्ट भरनी होगी।
- सीट अलॉटमेंट व रिपोर्टिंग: चॉइस के आधार पर सीट अलॉट होगी, जिसके बाद कॉलेज जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे और फीस जमा कर एडमिशन पक्का करना होगा।
छात्र यहां से NEET UG 2026 Counselling से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए यहां देखें।
