NIACL Apprentice Vacancy 2026: दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.newindia.co.in पर अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिस के कुल 550 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और आज ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अप्रेंटिस के पद पर सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 12,300 रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे।
एनआईएसीएल में अप्रेंटिस के रिक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
NIACL Apprentice Vacancy 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती के नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य जानकारी दी गई है। एनआईएसीएल अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।
Related Stories
|
एनआईएसीएल अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
|
NIACL Apprentice Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एनआईएसीएल अप्रेंटिस कोई परमानेंट जॉब नहीं है। यह 12 महीने का ट्रेनिंग पीरियड है, जो नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग योजना (NATS) के तहत प्रदान किया जाता है। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL)
|
|
पद का नाम
|
अप्रेंटिस
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
550
|
|
नोटिफिकेशन
|
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
23 जून 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
06 जुलाई 2026
|
|
सलेक्शन प्रोसेस
|
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
www.newindia.co.in
|
NIACL Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria
एनआईएसीएल में अप्रेंटिस पदों की पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
NIACL Apprentice Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एनआईएसीएल अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनआईएसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
NIACL Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
