NICL AO Score Card 2026: एनआईसीएल एओ मेन्स स्कोरकार्ड nationalinsurance.nic.co.in जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें

NICL AO Score Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने NICL AO Score Card 2026 जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 13, 2026, 15:02 IST

NICL AO Score Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) भर्ती परीक्षा 2026 का मेन्स स्कोरकार्ड जारी किया है। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की दर्ज करने होंगे।

NICL AO Score Card 2026 Download link 

एनआईसीएल एओ मेन्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के सेक्शन वाइज अंक और परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जानकारी शामिल है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें। 

Related Stories

एनआईसीएल एओ स्कोर कार्ड 2026 

NICL AO Score Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

एनआईसीएल एओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

संस्था का नाम: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)

पद का नाम: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO)

परीक्षा का नाम: NICL AO Mains Exam 2026

स्कोरकार्ड की स्थिति: जारी

लॉगिन क्रेडेंशियल : रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

सिलेक्शन प्रोसेस: फेज I (प्रीलिम्स), फेज II (मेन्स), इंटरव्यू, और नौकरी से पहले मेडिकल टेस्ट 

आधिकारिक वेबसाइट: nationalinsurance.nic.co.in

NICL AO Mains Score Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से एनआईसीएल एओ मेन्स स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।

2. होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब NICL AO Recruitment 2026 से संबंधित लिंक को ओपन करें।

4. यहां NICL AO Mains Score Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

6. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

7. अब स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NICL AO Score Card 2026: स्कोरकार्ड में शामिल डिटेल्स 

एनआईसीएल एओ मेन्स स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • सेक्शन वाइज प्राप्त अंक और कुल प्राप्त अंक जैसी डिटेल्स शामिल हैं। 
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।