NEET UG Puducherry Merit List 2026 Out: कृशांत अभिनव ने 670 मार्क्स के साथ किया टॉप, health.py.gov.in पर देखें मेरिट लिस्ट

NEET UG State Merit List 2026 Out: पुडुचेरी NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र नीचे दिए गए डायरक्ट लिंक के माध्यम से अपनी रैंक को  देख सकते हैं। साथ ही, छात्रों के लिए 5 अगस्त 2026 तक ऑब्जेक्श विंडो को खोला जाएगा। 

Aug 5, 2026, 13:29 IST

Puducherry NEET Merit List 2026 Released: Department of Health and Family Welfare Services, Puducherry ने NEET UG 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। पुडुचेरी के जिन छात्रों ने राज्य कोटे की MBBS और BDS सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट health.py.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल पुडुचेरी की मेरिट लिस्ट में कृशांत अभिनव M (Krishanth Abhinav M) ने 670 मार्क्स हासिल कर State Rank 1 और AIR 553 प्राप्त किया है। वहीं, प्रवीण A (646 मार्क्स, AIR 1721) दूसरे और रामनीश्वर A (646 मार्क्स, AIR 1756) तीसरे स्थान पर रहे है।

Puducherry NEET UG 2026: टॉप 10 छात्रों की लिस्ट 

राज्य की मेरिट लिस्ट में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले टॉप 10 छात्रों के मार्क्स और उनकी ऑल इंडिया रैंक जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

State Rank
छात्रों का नाम 
कैटेगरी 
नीट स्कोर
ऑल इंडिया रैंक (AIR)
1
Krishanth Abhinav M
OBC-NCL
670
553
2
Praveen A
OBC-NCL
646
1721
3
Ramaneeshwar A
OBC-NCL
633
3073
4
Inbashree A D
General
631
3397
5
V Pranav
OBC-NCL
630
3464
6
Preetham E
OBC-NCL
627
3422
7
Vishnupriya S
OBC-NCL
625
4135
8
Bharath Kumar C
OBC-NCL
620
5168
9
Kiruthika K
General
616
5790
10
Roshini Alias Roopavathy
OBC-NCL
615
6176

CENTAC NEET UG Merit List 2026 Out Direct Link - यहां क्लिक करें 

Puducherry NEET Rank List 2026: ऑब्जेक्शन फिल कराने की लास्ट डेट 5 अगस्त 

यदि किसी छात्र को जारी की गई ड्राफ्ट स्टेट मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गलती नजर आती है, तो वे 5 अगस्त 2026 तक ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करके ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं। 

  • ईमेल आईडी: छात्रो को अपने ऑब्जेक्शन फील कराने के लिए ऑफिशियल ईमेल dms@py.gov.in पर मेल भेजना होगा।
  • आवश्यक डिटेल्स: छात्रों को मेल भेजते समय अपना एप्लीकेशन फॉर्म नंबर, NEET रोल नंबर, रिजल्ट शीट और कैटेगिरी सर्टिफिकेट की PDF साथ में अटैच करना होगा। 

पुडुचेरी NEET UG मेरिट लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल health.py.gov.in  या centacpuducherry.in  पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘NEET UG State Merit List 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, दी गई PDF फाइल को खोले। 
  4. PDF फाइल को खोलने के बाद सर्च फंक्शन का उपयोग करके नाम या नीट रोल नंबर को सर्च करें।
  5. फिर, काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए PDF का एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकाल लें।

NEET UG 2026 कटऑफ

NEET UG 2026 के लिए, सामान्य और EWS कैटेगरी के लिए पास होने वाले छात्रों की प्रतिशत 50 प्रतिशत है। इसी के साथ OBC, SC और ST छात्रों के लिए 40 प्रतिशत है। सामान्य-PwD छात्रों के लिए 45 प्रतिशत है। 

पासिंग मार्क्स सामान्य कैटेगरी के लिए 715 से 213 और OBC, SC और ST छात्रों के लिए 212 से 177 के बीच हैं। छात्र काउंसलिंग शेड्यूल और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के बारे में अपडेट के लिए CENTAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइम टू टाइम विजिट करें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।