Punjab Police Constable 2026: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया से जुड़े छात्रों के लिए रिजल्ट, स्कोरकार्ड और शारीरिक परीक्षण (PST / PMT) से संबंधित अपडेट ऑफिशियल पोर्टल punjabpolice.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में कांस्टेबल पोस्ट के लिए आयोजित लिखित एग्जाम (CBT- 1 से 30 जुलाई 2026) और उसके बाद निर्धारित 15 से 31 अक्टूबर 2026 के PST/PMT राउंड से जुड़ी डिटेल्स छात्र पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
पंजाब पुलिस ने Constable PST Result 2026 की मेरिट लिस्ट को आज 26 नवंबर 2026 को ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया है। छात्र अपने सलेक्शन को देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अब छात्रों के लिए अगले राउंड जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए सभी डॉक्यूमेंट व स्कोरकार्ड की कॉपी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होगा।
Related Stories
Punjab Police Constable 2026: भर्ती की मुख्य डिटेल्स
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का टाइम-टेबल और सेलेक्शन प्रोसेस की प्रक्रिया से जुड़ी प्रमुख जानकारियां छात्र नीचे दिए गए पॉइंट से जानें।
- कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT): 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित किए गए थे।
- CBT स्कोरकार्ड और मेरिट अपडेट: अक्टूबर 2026 में स्कोरकार्ड और शॉर्टलिस्ट/मेरिट से जुड़े लिंक जारी किए गए, जिनमें स्कोरकार्ड डाउनलोड सुविधा 30 मार्च 2027 तक उपलब्ध बताई गई है।
- फिजिकल चरण (PST और PMT): शॉर्टलिस्ट छात्रों के लिए राउंड-II शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) 15 से 31 अक्टूबर 2026 के दौरान निर्धारित किए गए थे।
- सेलेक्शन के राउंड: भर्ती की मुख्य प्रक्रिया में CBT एग्जाम, PMT/PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट: punjabpolice.gov.in।
punjabpolice.gov.in से रिजल्ट और PST से जुड़ी मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र अपनी मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- पंजाब पुलिस की ऑफिशइयल वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment टैब पर क्लिक करें और कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित अनुभाग खोलें।
- संबंधित Result / Scorecard / PST / Merit List लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पोर्टल खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आइडी, पासवर्ड और जन्म तिथि को फिल करें।
- फिर, इस PDF लिस्ट को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
_-Download-PST_PMT-Merit-List-PDF-at-punjabpolice.gov.in-1795678159726.webp)