NEET Protest DU Advisory: 'जंतर-मंतर न जाएं छात्र', DU की एडवाइजरी पर राहुल गांधी ने क्या बोला?

Rahul Gandhi On DU Notice: जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा DU में ही पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए एक एडवाइजरी को जारी की है, जिस पर राहुल गांधी ने विचारों को व्यक्त किया।

Jul 24, 2026, 18:41 IST

DU Advisory Controversy on Jantar Mantar Protest: NEET-UG एग्जाम में कथित अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों के लिए प्रोटेस्ट से दूर रहने की एक पूरी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ने वाले छात्र और काम करने वाले लोगों को इस जंतर-मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट में जाने की आज्ञा नहीं दी गई है। 

इस एडवाइजरी को देखते हुए राहुल गांधी ने डीयू के फैसले पर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि “छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोकना और उन्हें धमकाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राहुल गांधी ने ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से कहां

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल एडवाइजरी को साझा करते हुए सीधे प्रशासन के लिए लिखा - "छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए धमकाने की हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रहे, जब समय आएगा तो आप ही जवाबदेह होंगे।" यहां से देखें ऑफिशियल ट्वीट। 

Related Stories

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की एडवाइजरी क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और फैकल्टी मेंबर्स के लिए एक सुरक्षा परामर्श (Advisory) जारी किया था। इसमें जंतर-मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर इन निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे गए हैं:

  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: डीयू प्रशासन के अनुसार, जंतर-मंतर पर किसी भी तरह का जमावड़ा या प्रदर्शन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत सख्ती से नियंत्रित होता है।
  • कानूनी कार्रवाई की चेतावनी: बिना अनुमति या नियम-विरुद्ध प्रदर्शनों में शामिल होने पर पुलिस व कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
  • पढ़ाई और करियर पर असर: एडवाइजरी में कहा गया कि ऐसे प्रदर्शनों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा हो सकता है और उनके अकादमिक रिकॉर्ड व भविष्य की नौकरियों के अवसरों पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • अफवाहों से बचने की सलाह: यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी या भ्रामक खबरों पर भरोसा न करने की हिदायत दी है।
यहां भी पढ़े: HPSC ADA Result 2026 Out: हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एग्जाम का रिजल्ट जारी, hpsc.gov.in से डाउनलोड करें PDF
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।