Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान सीईटी को लेकर बड़ी अपडेट, 24 घंटे बाद अपलोड़ होंगे प्रश्न पत्र

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 12वीं स्तर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है।

Nov 20, 2026, 13:19 IST

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 12वीं स्तर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के लगभग 24 घंटे बाद उम्मीदवार प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे गए सवालों का मिलान करने और अपने संभावित अंको का आकलन करने में मदद मिलेगी।

24 घंटे बाद जारी होंगे प्रश्न पत्र 72 घंटे बाद होगी ऑब्जेक्शन 

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएगा। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र को डाउनलोड करके सभी प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। 

आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद प्रोविजनल आंसर की अपलोड होने के 72 घंटे की अवधि में प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

प्रश्न पत्र जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा के कठिनाई स्तर, पूछे गए विषयों और प्रश्नों के पैटर्न को समझने में भी सहायता मिलेगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी विभिन्न विषयों में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकेंगे।

Related Stories

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा 2026

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को निर्धारित पदों पर होने वाली आगामी भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है।

सीईटी स्कोर के आधार पर राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में उपलब्ध पदों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र और उत्तरों का विश्लेषण करना महत्वपूर्ण है।

Rajasthan CET Question Paper 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Corner या संबंधित परीक्षा सेक्शन खोलें।
3. Rajasthan CET 12th Level Question Paper 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद संबंधित परीक्षा का प्रश्न पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. प्रश्न पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालना ना भूलें।

 UPTET OTR Registration 2026: यूपीटीईटी 24 नवंबर से शुरू होंगे ओटीआर रजिस्ट्रेशन, सिलेक्शन प्रोसेस जानें

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।