Rajasthan CET Exam Pattern 2026: राजस्थान 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Rajasthan CET Exam Pattern 2026: इस वर्ष राजस्थान सीईटी परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है। लेख में जानें सीईटी 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल का लेटेस्ट एग्जान पैटेर्न। 

Nov 21, 2026, 13:28 IST
Rajasthan CET Exam Pattern 2026
Rajasthan CET Exam Pattern 2026

Rajasthan CET Exam Pattern 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जून में भर्ती अधिसूचना जारी की थी। जिसके माध्यम से 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल शिक्षक पदों को भरा जा रहा है। निश्चित पदों पर आवेदन पूरे होने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की परीक्षा 2026 के लिए सीईटी परीक्षा पैटर्न में जरूरी बदलाव किए हैं। 

राजस्थान में वनपाल कांस्टेबल, जूनियर असिस्टेंट या क्लर्क जैसे पदों के लिए सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें बोर्ड द्वारा लागू किए गए नए परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए। 

Also Check: Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 LIVE

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल CET परीक्षा 300 अंकों वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी। कुल 300 अंकों के लिए उम्मीदवारों को 150 प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

Related Stories

विषय
वैटेज
प्रश्न
अंक
सामान्य विज्ञान (10वीं कक्षा)
25
38
76
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति
20
30
60
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
15
22
44
मानसिक क्षमता एवं तर्कशक्ति, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता
30
45
90
बुनियादी कंप्यूटर
10
15
30
कुल
100
150
300

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की हो सकती है। जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। गलत उत्तर देने पर ⅓ की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। 

विषय
वैटेज
प्रश्न
अंक
सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले
25
38
76
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति
20
30
60
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
15
22
44
मानसिक क्षमता एवं तर्कशक्ति, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता
30
45
90
बुनियादी कंप्यूटर
10
15
30
कुल
100
150
300

Rajasthan CET New Exam Pattern 2026: नए बदलाव 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) सीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा। बोर्ड की ओर से जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, पेपर में 120 (MCQs) होंगे। हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। यदि उम्मीदवारों द्वारा किसी गलत उत्तर को चिन्हित किया जाता है, तो प्रत्येत गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काट लिया जाएगा। लेटेस्ट परीक्षा पैटर्न से जुड़ा विवरण निम्नलिखित है:

  • प्रश्नों की कुल संख्या अब 150 प्रश्नों से घटाकर 120 प्रश्न कर दी गई है।

  • कुल अंकों की संख्या भी 300 से घटाकर 240 कर दी गई है।

  • पहले यह प्रश्नपत्र 3 घंटे में पूरा करना होता था, लेकिन अब परीक्षा 2.5 घंटे (2 घंटे और 30 मिनट) में पूरी करनी होगी।

  • पहले पास होने के लिए 60 प्रश्नों के उत्तर देना आवश्यक था, जिसे अब घटाकर 48 प्रश्न कर दिया गया है। 

  • सीईटी की वैधता भी 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी गई है।

  • Rajasthan CET Marking Scheme 2026: मार्किंग स्कीम 

    राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के अंक समान होंगे। हालांकि, उत्तर चिह्नित करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

    • परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

    • उम्मीदवार द्वारा दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।

    • भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अंकों में छूट दी जाएगी। 

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।