Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सब्जेक्ट वाइज एग्जाम पैटर्न और सिलेबस PDF

Last Updated: Jul 10, 2026, 15:34 IST

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार लेख में एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026
Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के साथ - साथ अपनी परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। वेबसाइट पर जारी किए गए समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर ही पेपर तैयार किया जाता है। सीईटी ग्रेजुएशन एग्जाम में निगेटिव मार्किंग लागू है। इस साल उम्मीदवारों को परीक्षा में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, सीईटी सर्टिफिकेट की वैधता 1 से 3 साल कर दी गई है। 

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल और 12वीं लेवल का सिलेबस उपलब्ध करा दिया गया है। सीईटी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और सभी प्रश्न के अंक समान होंगे। किसी प्रश्न के गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (⅓) की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। 

विषय नाम

प्रश्न

अंक

सामान्य 

 विज्ञान

 

38

76

राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति

30

60

सामान्य अंग्रेजी और हिंदी

22

44

मानसिक क्षमता एवं तर्कशक्ति, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता

45

90

बुनियादी कंप्यूटर

15

30

कुल

150

300

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Pdf Download 

आरएसएसबी के नए OMR SHEET के अनुसार अलग - अलग सीईटी परीक्षा में 4 सें 5 विकल्प दिए जाएंगे। 10 प्रतिशत से अधिक अंक गलत देने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में 300 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। राजस्थान सीईटी एग्जाम सिलेबस और एग्जाम पैटर्न PDF उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरएसएसबी सीईटी ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026

पीडीएफ डाउनलोड करें

Rajasthan CET Graduation Level Exam Syllabus 2026: सिलेबस 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 में इतिहास, भूगोल, राजनीतिक और अर्थव्यवस्था सहित विषय शामिल रहेंगे। उम्मीदवार एग्जाम सिलेबस टॉपिक वाइज नीचे देख सकते हैं। 

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन

  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन: विभिन्न चरण, प्रमुख घटनाएं, देश के विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनका योगदान

  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति व किसान आंदोलन, राजनीतिक जनजागरण एवं प्रजामंडल आंदोलन

  • स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण एवं नेहरू युग - राष्ट्रीय एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन; सांस्थानिक निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास। 

  • राजस्थान का एकीकरण 

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत 

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि

  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रमुख शासक, उनकी प्राशसनिक व राजस्व व्यवस्था

  • स्थापत्य कला की विशेषताएं: किले एवं स्मारक, कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प

  • राजस्थानी साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां

  • मेले, त्योहार, लोक संगीत एवं लोक नृत्य

  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत

  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोक देवता

  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल

भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप: पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान 

  • जलवायु एवं मानसून तंत्र

  • प्रमुख नदियां, बांध, झीले एवं सागर

  • वन्य जीव एवं अभयारण्य 

  • प्रमुख फसलें - गेहूं, चावल कपास, गन्ना, चाय, कॉफी इत्यादि

  • प्रमुख खनिज- लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि

  • ऊर्जा संसाधन- परंपरागत एवं गैर परंपरागत

  • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक प्रदेश

  • राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन के साधन एवं व्यापार

  • जनसंख्या - वुद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात

  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन

राजस्थान का भूगोल 

  • भूगर्भिक संरचना एवं भू-आकृतिक प्रदेश

  • जलवायु दशाएं एवं प्रदेश

  • अपवाह तंत्र, झीलें, तालाब, बांध एवं जल संरक्षण विधियां

  • प्राकृतिक वनस्पति

  • वन्य जीव एवं अभयारण्य

  • मृदाएं

  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें 

  • जनसंख्या - वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता, लिंगानुपात एवं नगरीकरण

  • प्रमुख जनजातियां

  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ

  • ऊर्जा संसाधन - नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय 

  • पर्यटन

  • यातायात के साधन - राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल एवं वायु

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान सभा, संविधान निर्माण में डॉ.बी.आर. अंबेडकर की भूमिका

  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, जनहित याचिका।

  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय

  • राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख संस्थाएं एवं आयोग - निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, राष्ट्रीय मानव आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय सूचना आयोग।

  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्थानीय स्वायत शासन एवं पंचायती राज।

भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक - वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान

  • राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियां

  • सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली

  • ई-कॉमर्स

  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र: कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।

  • हरित क्रांति, श्वेत क्रांति एवं नीली क्रांति। 

  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।

  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यवसायिक फसलें

  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, बंजर भूमि व सूखाग्रस्त क्षेत्र का विकास परियोजनाएं

  • उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला

  • गरीबी एवं बेरोजगारी - अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।

  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थाएं, सहकारी आंदोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं, पंचायती राज संस्थाओं का ग्रामीण विकास में भूमिका।

  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)  

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

  • अम्ल, क्षार एवं लवण

  • विद्युत धारा, उष्मा, कार्य एवं ऊर्जा

  • आहार पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक

  • स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग

  • पर्यावरगीय एवं परिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव

  • जैव- विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास

  • जंतुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व

  • कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में 

  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी 

  • रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में

तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध
  • संख्या श्रेणी

  • अक्षर श्रेणी

  • घड़ी

  • कैलेंडर

  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता

  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल, घनमूल

  • गुणनखंड, द्विघात समीकरण, लघुगणक

  • लघुतम समापवत्य एवं महत्तम समापवत्य, औसत, लाभ - हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।

  • समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।

  • एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं, सरलरेखीए आकृतियां, त्रिभुज की सर्वागसमता

  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घ वत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।

  • त्रिकोणमितीय अनुपात, ऊचाई - दूरी की सामान्य समस्याएं।

  • केंद्रीय प्रवृत्ति के माप: माध्य, माध्यिका एवं बहुलक

  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।

  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरुपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखाआलेख, आदि)।

समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य 

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी भौगोलिक, पारिस्थितिकी,  खेल-कूद, आदि क्षेत्रों की राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं। 

  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व 

  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां। 

  • नागरिक कर्तव्य: मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य 

  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान 

जन स्वास्थ्य 

  • प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)

  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय

  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस

  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय

कंप्यूटर की जानकारी

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट और ई-मेल।

  • मेमोरी (रेम, रोम) फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस सहित कंप्यूटर संगठन।

  • एमएस ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल/स्पेडशीट, एमएस पॉवरप्वाइंड की जानकारी) 

  • साइबर सिक्योरिटी

  • ई-सर्विसेज

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 

Language Knowledge General English

  • Use of Articles and Determiners 

  • Tense/sequence of Tenses 

  • Voice : Active and Passive 

  • Narration : Direct and Indirect 

  • Use of Prepositions 

  • Translation of Ordinary/Common English sentences into Hindi and vice-versa 

  • Synonyms and Antonyms 

  • Comprehension of a given passage 

  • Glossary of official, Technical terms (with their Hindi version) 

  • Letter writing : Official, Demi-official, Informal. Note : Questions on letter writing will also be objective regarding the structure of a letter 

  • Idioms and Phrases 

  • One Word Substitution 

सामान्य हिंदी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक, अव्यय

  • संधि और संधि विच्छेद

  • समास, भेद, सामासिक पदों की रचना व विग्रह

  • उपसर्ग एवं प्रत्यय

  • विलोम शब्द, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द

  • विराम चिह्न

  • पारिभाषिक शब्दावली (अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक शब्द)

  • शब्द शुद्धि (अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण)

  • वाक्य शुद्धि (अशुद्ध वाक्यांश का शुद्धिकरण)

  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द

  • मुहावरे एवं लोकोक्त्तियां 

  • राजभाषा हिंदी - संबैधानिक स्थिति

  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान, कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 10, 2026, 15:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News