Rajasthan JE Vacancy 2026 Update: खुशखबरी! राजस्थान जेई भर्ती में 1035 पदों की बंपर बढ़ोतरी, अब 874 से बढ़कर हुए 1909 पद—जल्द करें आवेदन

Rajasthan JE Application 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JEN) भर्ती 2026 का संशोधित (Revised) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 1,035 नए पद बढ़ाए गए हैं, जिससे अब कुल पदों की संख्या 874 से बढ़कर 1,909 हो गई है। उम्मीदवार इच्छुक और पात्र है वे अब 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Nov 18, 2026, 09:19 IST
राजस्थान जेई भर्ती 2026 के तहत पदों में बढ़ोतरी के बाद अब कुल 1,909 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राजस्थान जेई भर्ती 2026 के तहत पदों में बढ़ोतरी के बाद अब कुल 1,909 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जूनियर इंजीनियर (JEN) भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कनिष्ठ अभियंता (JEN) के पदों में बंपर बढ़ोतरी करते हुए 1,035 नए पद और जोड़ दिए हैं। इस महत्वपूर्ण संशोधन के बाद अब भर्ती कुल 1,909 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए तुरंत पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता चेक करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा करें।

Rajasthan JE Application 2026; कब से कब तक करें आवेदन 

जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान कनिष्ठ अभियंता (JE) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज  18 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। ध्यान रहे अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।

RSSB JE Notification 2026 PDF

Related Stories

RSSB JE Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

आरएसएसबी जेई भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। राजस्थान JE भर्ती के बारे में विवरण (आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता सहित) यहां देखें।

  • आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EBC) और सामान्य वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा  होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें।

  • Rajasthan JE Apply Online 2026 Link

    आरएसएसबी जेई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक चलेगी। उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

    यहां क्लिक करें:-Rajasthan JE Application 2026 Link

    RSSB JE Application Fee: ऑनलाइन शुल्क कितना है?

    • सामान्य/अनारक्षित/क्रीमी लेयर ओबीसी: 600 रुपये

    • नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग: 400 रुपये

    • अन्य राज्य: 600 रुपये

    • भुगतान: ऑनलाइन

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।